जयपुर शहर के एंबीशन किड्स में गुलाल होली एवं राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का हुआ भव्य आयोजन
फागी संवाददाता
28 फरवरी
जयपुर शहर में एंबीशन किड्स एकेडमी में गुलाल होली का रंगारंग कार्यक्रम तथा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में दोनों अवसरों पर उल्लास और ज्ञान का अनूठा संगम देखने को मिला,होली के शुभ अवसर पर प्री-प्राइमरी विंग (पी.जी., नर्सरी एवं के.जी.) के नन्हें-मुन्ने विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे परिधानों में होली गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं और गुलाल लगाकर त्योहार का उल्लासपूर्ण स्वागत किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन डॉ. मणि एवं डॉ. शांति मणि द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया,दीप प्रज्वलन के साथ ही पूरे परिसर में उत्सव का वातावरण बन गया,इसके पश्चात बच्चों को मिठाई, केक तथा पिचकारी भी वितरित की गई और सभी को प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द का संदेश दिया,वहीं राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विद्यालय में विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, इस कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कक्षा-वार आयोजित की गई—लेवल 1 (प्रेप, कक्षा 1 एवं 2), लेवल 2 (कक्षा 3 एवं 4) तथा लेवल 3 (कक्षा 6 एवं 7)। विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक सोच, सामान्य ज्ञान तथा आत्मविश्वास का विकास करना था,विद्यालय की प्राचार्या डॉ अलका जैन ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में निरंतर जिज्ञासु बने रहने और नई खोजों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया, कार्यक्रम के अंत में विजेता विद्यार्थियों को निदेशक डॉ मनीष जैन , डॉ अलका जैन एवं अनीता जैन ने कैटिगरी वाइज पारितोषिक से पुरष्कृत किया तथा सभी प्रतिभागियों की सराहना की, उक्त प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर अंजना,निशा तथा रेनू मैडम के विशिष्ट योगदान तथा अन्य सभी शिक्षिकाओं के सहयोग से दोनों कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुए।इस प्रकार विद्यालय में सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का यह आयोजन अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं हर्षोल्लासपूर्ण रहा।
राजाबाबू गोधा जैन गजट संवाददाता राजस्थान














