जयपुर मानसरोवर के युवा सारांश भैया की सम्मेद शिखर गुणायतन में मुनि 108 प्रमाण सागर जी महाराज के कर कमलों से 18अप्रैल को होगी भव्य जैनेश्वरी दीक्षा

0
3

जयपुर मानसरोवर के युवा सारांश भैया की सम्मेद शिखर गुणायतन में मुनि 108 प्रमाण सागर जी महाराज के कर कमलों से 18अप्रैल को होगी भव्य जैनेश्वरी दीक्षा

फागी संवाददाता
6 अप्रैल
जयपुर मानसरोवर एस.एफ.एस दिगम्बर जैन मंदिर राजावत फार्म मानसरोवर के धर्म प्रेमी परिवार श्री ज्ञानचंद जी श्रीमती प्रेम देवी जी हल्देनिया के सुपौत्र ब्रह्मचारी भैया श्री सारांश जैन पुत्र श्री राकेश जी सुनीता जी 134 सुमेर नगर सेकंड की भव्य जैनेश्वरी दीक्षा
आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य गुणायतन प्रणेता मुनि 108 श्री प्रमाण सागर जी महाराज के कर कमलों द्वारा नगर गौरव बाल ब्रह्मचारी सारांश भैया को भव्य जनेश्वरी दीक्षा दिनांक 18.04.2026 को सम्मेद शिखर मैं दी जाएगी,यह पावन समय निर्विघ्न सआनंद संपन्न हो इस भावना के साथ आज मंदिर समिति के महामंत्री सौभाग मल जैन, संगठन मंत्री रजनीकांत, प्रचार मंत्री सुरेंद्र पाटनी, कार्यकारिणी सदस्य मनोज लुहाड़िया, संदीप गंगवाल,लालचंद झंझरी, ब्रह्मचारी भैया के पिताजी राकेश जैन, बड़े भैया आयुष जैन, अशोक कासलीवाल सुरेंद्र जी हल्देनिया, रोशन जी गोधा , तथा पारस जैन सहित सभी ने पार्श्वनाथ भगवान की वेदी पर सामूहिक पूजन कर श्री फल चढ़ाया इस खुशी के मांगलिक कार्यक्रम पर दिनांक 9.4.2026 को सांय काल 07 से 10 श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर एसएफएस पर भव्य भक्ति संध्या का कार्यक्रम रखा गया है ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधार कर अनुमोदना करते हुए धर्म की प्रभावना बढ़ाएं
दीक्षा समारोह कार्यक्रम मैं सम्मिलित होने के लिए एस.एफ.एस दिगम्बर जैन समाज से मंदिर कार्यकारिणी सहित कई धार्मिक श्रद्धालु दिनांक 16.O4. 2026 को ।जयपुर से सम्मेद शिखरजी पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ायेंगे।

राजाबाबू गोधा जैन गजट संवाददाता राजस्थान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here