जैनाचार्य विनीत सागर महाराज का रविवार को होगा कामां में मंगल प्रवेश
दिगंबर जैन आचार्य सिलोर धाम प्रणेता पट्टाचार्य विनीत सागर महाराज ससंघ का धर्म नगरी कामवन कामां में रविवार को प्रातः मंगल प्रवेश होगा तो जैन समाज द्वारा महावीर पार्क पर की जाएगी अचार्य संघ की आगवानी।
जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन के अनुसार अचार्य संघ का विहार कठूमर से कामवन की ओर चल रहा है शुक्रवार को जम्बू स्वामी तपोस्थली बोलखेड़ा पर आचार्य संघ का प्रवेश हुआ। दो दिन के प्रवास के उपरांत रविवार को प्रातः बोलखेड़ा से पद विहार करते हुए धर्म नगरी कामवन में मंगल प्रवेश होगा। इस अवसर पर महावीर पार्क पर आचार्य संघ की आगवानी कर विजयमती त्यागी आश्रम तक मंगल प्रवेश कराया जाएगा। आचार्य संघ शीतकालीन वाचना हेतु धर्म नगरी कामवन में विराजमान रहेंगे। तपोस्थली बोलखेड़ा के प्रचार प्रभारी संजय जैन बड़जात्या ने बताया कि तपोस्थली पर प्रवेश के उपरांत आचार्य विनीत सागर महाराज ने कहा कि युवाओं को धर्म की ध्वजा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। वर्तमान युग युवाओं का है अतः जितना अधिक हो सके यथा संभव धर्म के कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना युवाओं का कर्तव्य है।
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha












