जैन युवा फेडरेशन के नवीन पदाधिकारियों का मनोनयन
जबलपुर, अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन की जबलपुर इकाई के नए पदाधिकारियों का मनोनयन लोकतांत्रिक प्रक्रिया से हाल ही में संपन्न हुआ। फेडरेशन के धर्मप्रचारक नितिन जैन द्वारा प्रेस रिलीज़ के माध्यम से यह जानकारी दी। निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया सुधीर जैन के कुशल नेतृत्व में सम्पन्न हुई।
इस कार्य में सहयोगी की भूमिका में सचिन जैन द्वारा निभाई गई ।
आगामी वर्ष के लिए, सर्वसम्मति से निम्नलिखित पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है:
नवीन कार्यकारिणी में संरक्षक एवं मार्गदर्शक अशोक दिगम्बर,संजय जैन,राजीव जैन
अध्यक्ष – अभिषेक दिगम्बर
उपाध्यक्ष – अखिलेष, सूरत साड़ी
शरद जैन, सचिव – संदीप जैन शहपुरा, कोषाध्यक्ष – प्रशांत जैन
सह सचिव – विशाल जैन व् निशांत जैन
कार्यकारिणी सदस्य
अनुभव दिगंबर ,आतम जैन, प्रशांत लालू , सचिन जैन,वैभव जैन, जितेंद्र जैन, अंकित दिगम्बर, नितिन सीमेंट , सीए अनुभव जैन,सुमित जैन, कार्णिक जैन, श्रेय जैन, ज्ञायक जैन, प्रांजल जैन जबेरा आदि को
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है।
समस्त निर्वाचन प्रक्रिया श्री महावीर स्वामी मार्ग पर स्थित जैन मंदिर के स्वाध्याय भवन में बहुत ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मिलकर जैन धर्म की ध्वजा को निरंतर फहराने का संकल्प लिया।
निवर्तमान अध्यक्ष संजय जैन ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए सभी का आभार भी व्यक्त किया।
वीतराग विज्ञान मंडल के अध्यक्ष अशोक जैन ने निर्वाचन अधिकारी सुधीर जैन को एक कुशल चुनाव प्रशासक के रूप में अपनी भूमिका निभाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
सादर✍️
नितिन जैन
धर्मप्रचारक
जैन युवा फेडरेशन