जयपुर। अखिल भारतीय दिगंबर जैन युवा एकता संघ मानसरोवर संभाग द्वारा रविवार को प्रातः 6 बजे से ” मुनि – आर्यिका दर्शन यात्रा ” का भव्य आयोजन करने जा रहा है, इस आयोजन में शहर के नो मुनि – आर्यिका संघों के दर्शन करने का सौभाग्य 225 से अधिक श्रद्धालु 7 बसों के माध्यम से उठाएंगे और धर्म की जय – जयकार करते हुए गुरुभक्ति के भाव बनायेंगे। यात्रा का शुभारंभ वरुण पथ मानसरोवर दिगंबर जैन मंदिर से उपाध्याय उर्जयंत सागर महाराज ससंघ सानिध्य में किया जाएगा। इस दौरान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक जैन बिट्टू, राष्ट्रीय सचिव प्रमोद बाकलीवाल, वरुण पथ समाज समिति अध्यक्ष एमपी जैन, मंत्री ज्ञान बिलाला, दिगंबर जैन महासमिति राजस्थान अंचल महामंत्री महावीर बाकलीवाल, समाजसेवी सुरेश चंद जैन, राकेश जैन जयसिंहपुरा वाले, भागचंद जैन खेड़ली वाले, सुनील गंगवाल, एडवोकेट शैलेन्द्र छाबड़ा, सुनील सोगानी, जयप्रकाश जैन सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित रहेंगे।
यात्रा मुख्य संयोजक कुलदीप छाबड़ा ने बताया कि यात्रा वरुण पथ जैन मंदिर से प्रारंभ होकर कीर्ति नगर, महारानी फार्म, दुर्गापुरा, चित्रकूट कॉलोनी सांगानेर, प्रताप नगर सेक्टर – 8, चौमू बाग सांगानेर, थड़ी मार्केट अग्रवाल फार्म और झोटवाड़ा के जैन मंदिरों के साथ – साथ इन जिनालयों में वर्षायोग कर रहे नौ मुनि – आर्यिका संघों 35 से अधिक संत और साध्वियों के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे, यात्रा में 7 बसे के माध्यम से 225 से अधिक श्रद्धालु शामिल होगे, प्रत्येक बस में संगठन के 4-4 पदाधिकारी और संयोजक, सदस्य व्यवस्था संभालेंगे। यात्रा झोटवाड़ा जैन मंदिर में जाकर सम्पन्न होगी।
इन संतों के मिलेगा सानिध्य
1. आचार्य सुंदर सागर महाराज ससंघ – चित्रकूट कॉलोनी, सांगानेर – 20 मुनि – आर्यिका
2. उपाध्यक्ष उर्जयंत सागर महाराज ससंघ – वरुण पथ, मानसरोवर – एकल मुनि
3. उपाध्याय वृषभानंद महाराज ससंघ – झोटवाड़ा – 3 मुनि
4. मुनि आदित्य सागर महाराज ससंघ – कीर्ति नगर – 3 मुनि
5. मुनि पावन सागर महाराज ससंघ – महारानी फार्म – 2 मुनि
6. मुनि अरह सागर महाराज ससंघ – प्रताप नगर सेक्टर 8 – एकल मुनि
7. आर्यिका प्रशांतनंदिनी माताजी ससंघ – थड़ी मार्केट, अग्रवाल फार्म – 3 आर्यिका माताजी
8. आर्यिका सरस्वती माताजी ससंघ – दुर्गापुरा – 3 आर्यिका माताजी
9. आर्यिका नंदीश्वरमति माताजी ससंघ – चौमू बाग सांगानेर – एकल आर्यिका माताजी