जैन तीर्थ सम्मेदशिखर जी मे दिगम्बर जैन शास्वत तीर्थराज सम्मेदशिखर जी ट्रस्ट ओर मकर संक्रांति मेला समिति के द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।
सम्मेदशिखर जी- बीस तीर्थंकरों की निर्वाण पावन तपोभूमि पर पारसनाथ मकर संक्रान्ति मेला समिति,जैन तीर्थ मधुबन द्वारा आयोजित पारसनाथ हिल टॉप क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ रविवार को मेला मैदान मधुबन में किया गया। इस आयोजन में श्री दिगम्बर जैन शाश्वत तीर्थराज सम्मेदशिखर ट्रस्ट ने बतौर संयोजक सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर ट्रस्ट की ओर से जारी संदेश में कहा गया कि श्री दिगम्बर जैन शाश्वत तीर्थराज सम्मेदशिखर ट्रस्ट सदैव समाज के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है। ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर स्वास्थ्य, सेवा एवं सामाजिक कल्याण से जुड़ी कई योजनाएँ संचालित की जाती रही हैं, जिनमें विकलांग शिविर, कैंसर जाँच शिविर तथा कम्बल वितरण जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। साथ ही ट्रस्ट दवारा जैन तीर्थ शिखरजी क्षेत्र में यात्री भोजनालय, शाश्वत भवन एवं निहारिका धर्मशाला का भी संचालन किया जाता है, जिससे तीर्थयात्रियों को सुविधाएँ उपलब्ध होती हैं। ट्रस्ट ने पूर्व में इस क्षेत्र में आचार्य विधा सागर फूटबाल टूर्नामेंट, खेलों इंडिया सयकलिंग रेष जैसे बड़े आयोजन को सफल किया है।
ट्रस्ट के महामंत्री राजकुमार जैन अजमेरा ने कहा कि आज के समय में बच्चे मोबाइल और स्क्रीन तक सीमित होते जा रहे हैं, जिससे उनके शारीरिक और मानसिक विकास पर असर पड़ रहा है। ऐसे में खेलकूद जैसे आयोजन बच्चों को स्वस्थ और अनुशासित जीवन की ओर प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के खेल आयोजनों से छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच मिलता है और भविष्य में प्रतिभाशाली खिलाडियों का चयन कर एक टीम बनाई जाएगी, जो जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में ट्रस्ट का प्रतिनिधित्व करेगी।
ट्रस्ट के प्रबंधक संजीव जैन ने बताया कि ट्रस्ट के अध्यक्ष जम्बूप्रसाद जैन एवं महामंत्री राजकुमार जैन अजमेरा,हजारीबाग के निर्देश पर इस टूर्नामेंट के सफल आयोजन हेतु सहयोग किया जा रहा है। स्थानीय युवाओं में इस आयोजन को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है और वे आवश्यक जिम्मेदारियों निभाने के लिए तत्पर हैं।
टूर्नामेंट का उद्घाटन ट्रस्ट के प्रबंधक संजीव जैन, ऑफिस एडमिनिस्ट्रेटर ए सईदी तथा मुख्य स्वागतकर्ता गंगाधर महतो, गांव के पारसनाथ मकर संक्रान्ति मेला समिति-मधुबन के आयोजकर्की, ग्रामीण प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त रूप से ने फीता काटकर किया। इसके पश्चात आयोजकों द्वारा सभी खिलाड़ियों का परिचय कराया गया तथा राष्ट्रगान और भारत माता के जयघोष के साथ प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। उद्द्घाटन मैच चिरकी टीम और खरपोका टीम के बीच खेला गया, जिसमें खरपोका टीम ने शानदार जीत दर्ज की, बताते चले की कुल 16 टीम ने इस टूर्नामेंट में आग लिया है सभी टीम मधुबन पंचयत के आस पास की टीम है।
ट्रस्ट ने इस आयोजन से जुड़े सभी आयोजकों, खिलाड़ियों एवं स्थानीय युवाओं के उत्साह और सहयोग की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि इस प्रकार के आयोजन भविष्य में भी निरंतर होते रहेंगे और क्षेत्र के युवाओं को नई दिशा प्रदान करेंगे।संकलन कर्ता-कोडरमा मीडिया प्रभारी राज कुमार जैन अजमेरा।
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha
















