जैन तीर्थ अतिशय क्षेत्र नवागढ़ में वार्षिक मस्तकाभिषेक महोत्सव सानंद संपन्न
नवागढ़ (मनोज जैन नायक) दिगम्बर जैन धर्मावलंबियों के उपासना स्थल अतिशय क्षेत्र नवागढ़ में वार्षिक महामस्तकाभिषेक का भव्य आयोजन सानंद संपन्न हुआ । प्रगैतिहासिक अतिशय क्षेत्र नवागढ़ जहां जैनधर्म के प्राचीनतम साक्ष्य एवं गुरुकुल परंपरा के साथ सांस्कृतिक पुरातात्विक विरासत का भंडार है में कार्यक्रम सानंद संपन्न हुआ ।
वार्षिक नवागढ़ महोत्सव में विघ्नहर, मनोकामना पूर्ण, अरनाथ स्वामी के इस अतिशय क्षेत्र में तीन आचार्यों के शिष्यों का अद्भुत समागम देखकर श्रद्धालुओं ने सौभाग्य वर्धन किया। गणाचार्य श्री विराग सागर जी महाराज, आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज आचार्य श्री सुबल सागर के शिष्य मुनि श्री समत्त सागर जी, मुनि श्री विकौशल सागर जी, मुनि श्री सौम्य सागर जी, मुनि श्री अभेद सागर जी, मुनि श्री अगर्भ सागर जी, मुनि श्री जयन्द्र सागर जी, मुनि श्री शील सागर जी के मंगल सानिध्य में यह महोत्सव संपन्न हुआ।
वर्ष में एक बार ही होने वाले इस महामस्तकाभिषेक में देश के विभिन्न प्रदेशों एवं नगरों से पधारे श्रद्धालुओं ने सौभाग्य प्राप्त किया। सर्वश्री अनुपम जैन लोक विहार दिल्ली, डॉक्टर वृद्धि चंद्र जी मड़ावरा, श्री पदम चंद्र पारस जैन बांसा, डॉक्टर प्रदीप जैन अभिनव जैन छतरपुर, श्री संदीप जैन साक्षी जैन मुंबई ने प्रथम सौभाग्य प्राप्त कर पुण्यार्जन किया।
हजारों श्रद्धालुओं ने इस महा महोत्सव का अवलोकन साक्षात एवं परोक्ष रूप से करते हुए इस कार्य में उपस्थित होकर अक्षय पुण्यार्जन किया मस्तकाभिषेक के पश्चात् होने वाली विशेष शांति धारा का सौभाग्य डॉ प्रदीप कुमार जैन इंजीनियर अभिनव जैन छतरपुर एवं श्री संजय जैन सनी रेवाड़ी ने प्राप्त किया ।
इस महा महोत्सव में आमंत्रित अतिथियों में ध्वजारोहण का सौभाग्य श्री सुनील कुमारजी नेहा जैन आयुष अवनी जैन जैन ए पी बाम । समारोह गौरव श्री विकास जैन विकास पेपर काशीपुर उत्तराखंड, विशिष्ट अतिथि श्री वकील जैन नीरज जैन विवेक विहार दिल्ली, श्री विपिन जैन अहिंसा बिल्डर योजना विहार दिल्ली, द्रर्व्य पुण्यार्जक सुश्री श्रेया जैन संयम जैन लोक विहार दिल्ली ।भोजन पुण्य यार्जक श्री महेश चंद्र स्नेह लता विवेक जैन चारू जैन राजस्थानी अपार्टमेंट दिल्ली। मुख्य अतिथि में श्री अवनीश जैन सीमा जैन मेरठ राजेश कुमार बाजपेई उप जिलाधिकारी महरौनी ,राजपाल सिंह पुलिस अधीक्षक महरौनी सुधाकर पांडे थाना अध्यक्ष सोजना रहे।
सप्त ऋषि के सानिध्य में महिला सम्मेलन के अंतर्गत बड़ा गांव, गुड़ा, टीकमगढ़, मैनवार, सोजना, ललितपुर की महिला मंडलों ने वर्तमान में धर्म से विमुख होने वाले बच्चों का कारण एवं निदान पर विशेष चर्चा की। जिसकी अध्यक्षता श्रीमती अर्चना जैन नीति आयोग सदस्य श्री सुनील जैन खुरई ने की मुख्य अतिथि सुश्री विनीता जैन डिप्टी कलेक्टर निवाड़ी रही । आयोजन का शुभारंभ मंगलाचरण पूर्वक अर्चना जैन पम्मी बराराठा ने किया संचालन श्रीमती संतोष जैन ने करते हुए पूज्य श्री के समक्ष गौरव प्राप्त किया।
मुनि श्री शीलसागर महाराज जी के इस पावन प्रसंग में सभी श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री विशुद्ध सागर महाराज की संगीत मय पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त किया ।
दीप प्रज्वलन का सौभाग्य श्री मनोज कुमार जी एवं परिवारजन शील सागर जी महाराज ने प्राप्त किया। मंगलाचरण श्रीमती प्रियंका जैन ककरवाहा ने किया।
संघस्थ ब्रह्मचारी आधीश भैया जी जिन्हें 17 अप्रैल 2026 को आचार्य श्री चर्या शिरोमणि विशुद्ध सागर महाराज से जैनेश्वरी दीक्षा लेने का सौभाग्य प्राप्त होने जा रहा है उनकी गोद भराई का सौभाग्य श्रीमती अनुपमा जैन भिलाई श्री मती विमला जैन नेकोरा आदि ने प्राप्त किया सभी ने भैया जी के प्रति अपनी सद्भावना व्यक्त करते हुए उनकी गोद भराई का कार्यक्रम संपन्न किया।
क्षेत्र के महामंत्री श्री वीर चंद्र जैन नेकोरा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए समिति के अध्यक्ष श्री सनत कुमार जी एडवोकेट, संयुक्त मंत्री अशोक जैन मैनवार कोषाध्यक्ष पंडित इंद्र कुमार जी ककर्वाहा श्री राकेश ककार्वाहा, सुरेंद्र जैन मेडिकल सोजना,श्री संदीप कुमार जी एडवोकेट, श्री रविंद्र जैन गोलू आदि ने सभी के पुनः आगमन की भावना रखी। गुरुकुलम के महामंत्री डॉ प्रदीप कुमार जी कोषाध्यक्ष श्री आनंदीलाल जी एवं ब्रह्मचारी बहन संध्या दीदी वार्डन श्री अनुराग जी शिक्षक गण श्री संजय जी श्री विनीत जी एवं गुरुकुलम के छात्रों ने मुनि संघ में श्रीफल समर्पित करके मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया ।
















