जैन समाज को समर्पित प्रतिभा आशीष जैन (अधिशासी अभियंता) का भाव भीना अभिनंदन
( पंचकल्याणक समिति द्वारा किया गया)
सिंगोली (मध्यप्रदेश)
सिंगोली मध्य प्रदेश में संत शिरोमणि आचार्य 108 विद्या सागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर जी महाराज के सानिध्य में पंच कल्याणक महोत्सव हर्षौल्लास के गरिमामय वातावरण में चल रहा है । पंच कल्याणक समिति द्वारा माननीय ऊर्जा मंत्री महोदय, राजस्थान सरकार, श्री हीरा लाल जी नागर, विधायक महोदय श्री वीरेंद्र जी नीमच और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भगवत सिंह जी हिंगड साहब* की गरिमामय उपस्थिति में 186 -B, आर के पुरम,कोटा निवासी श्री विमल चंद जी(सेंट्रल बैंक,Retd)- कमलेश जी जैन(वरिष्ठ अध्यापिका,Retd )के सुयोग्य सुपुत्र श्री आशीष जैन , अधिशासी अभियंता राणा प्रताप सागर जल विद्युत परियोजना (RPS Hydel Power Station) का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। विगत 35 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लखनीय योगदान देते आ रहे राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पारस जैन “पार्श्वमणि” ने जानकारी देते हुवे बताया कि श्री आशीष जैन की धर्म पत्नी श्रीमती डॉक्टर निधि जैन वर्तमान में राजस्थान परमाणु बिजलीघर चिकित्सालय में अस्पताल अधीक्षक एवं स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत है,साथ ही पुत्र हार्दिक जैन AIIMS जोधपुर से MBBS, तथा पुत्री डॉक्टर प्रेक्षा जैन महात्मा गांधी मेडिकल एंड साइंस कॉलेज इंदौर (MP) से PG कर रही है। श्री आशीष जैन की प्रारंभिक शिक्षा लगभग पांच हजार जैन भजनों के रचयिता जैन संगीत सम्राट स्वर्गीय श्री नमजी जैन बकानी जो कि इनके नाना जी है की देखरेख में हुई है।श्री नमजी जैन द्वारा कई जिन पूजन,आरतियां,चालीसा आदि लिखे गये है, प्रसिद्ध जैन भजन पारस प्यारा लागो जी-चवलेश्वर प्यारा लागो,या चांदखेड़ी म्हाने तो उजाली लागे छे आदि अनेकानेक भजन लिखे ग़ये है,जो कि पूरे भारत वर्ष के जैन समाज में प्रचलन में है।
प्रस्तुति : राष्ट्र गौरव पारस जैन “पार्श्वमणि” पत्रकार,कोटा (राज)
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha
















