वरिष्ठ समाजसेवी विवेक काला
दिगम्बर जैन महासमिति का शिक्षण शिविर सम्मान कार्यक्रम हुआ सम्पन्न
समिति में 6 हजार नये सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य
फागी संवाददाता
निवाई – दिगम्बर जैन महासमिति राजस्थान अंचल का मुनि श्री108 आदित्य सागर जी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में संस्कार शिक्षण शिविर सम्मान कार्यक्रम सानंद सम्पन्न हुआ जिसमें महासमिति युवा वर्ष-2025-26 घोषित किया गया।
दिगम्बर जैन महासमिति संभाग मंत्री विमल जौंला ने बताया कि कीर्ति नगर दिगम्बर जैन मंदिर के विशाल हाल में चातुर्मास साधनारत परम पूज्य पट्टाचार्य 108 आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री 108 आदित्यसागरजी महाराज ससंघ के सानिध्य में दिगम्बर जैन महासमिति राजस्थान अंचल महिलांचल एवं समस्त संभागों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ग्रीष्मकालीन संस्कार शिक्षण शिविर का सम्मान समारोह सानन्द सम्पन्न किया गया जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रेष्ठी विवेक काला पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मचन्द राकेश कुमार लुहाड़िया आकोदा वाले थे। चित्र अनावरणकर्ता श्रीमती पुष्पा जैन- डॉ. णमोकार जैन अंचल कार्याध्यक्ष ने किया। दीप प्रज्जवलनकर्ता वीरेन्द्र कुमार सेठी अरविन्द पार्क टोंक रोड़ एवं श्रीमती मृदुला पाण्डया – सुरेन्द्र कुमार पाण्डया राष्ट्रीय महामंत्री ने किया। विशिष्ट अतिथि शैलेन्द्र जैन गोधा समाचार जगत ,प्रेमकुमार रांवका अध्यक्ष कीर्तिनगर जैन मन्दिर, एवं जगदीश जैन मंत्री कीर्तिनगर जैन मन्दिर थे। जैन धर्म प्रचारक विमल पाटनी ने बताया कि सभी अतिथियों का स्वागत तिलक, माला, दुपट्टा, पगड़ी के माध्यम से महासमिति एवं कीर्ति नगर मन्दिर के पदाधिकारियों द्वारा विधिवत किया गया। कार्यक्रम का मंगलाचरण महिलांचल कीसदस्याओं द्वारा किया गया। सभाध्यक्ष अनिल कुमार जैन आईपीएस अंचल अध्यक्ष ने महासमिति का परिचय, संस्कार शिविर का इतिहास एवं आगन्तुक समस्त अतिथियों का भावभीना स्वागत के किया। इसके बाद समस्त शिविर केन्द्रों के सभी शिक्षक संयोजक मन्दिर अध्यक्ष-मंत्री एवं इकाई- महिला इकाई के अध्यक्ष- मंत्री का विधिवत सम्मान अंचल अध्यक्ष एवं महामंत्री महावीर कुमार बाकलीवाल महिलांचल अध्यक्ष शकुन्तला विंदायका, कीर्ति नगर जैन मंदिर के सांस्कृतिक मंत्री राजेन्द्र पाटनी, जैन सोशल ग्रुप के संयोजक राजकुमार जैन एवं रमेश पाटनी कीर्ति नगर, संभाग के अध्यक्ष- मंत्रियों द्वारा किया गया। शिविर के निवाई के मुख्य संयोजक विमल पाटनी जौंला, संजय सोगानी, अध्यक्ष हुकमचंद जैन, डॉ.बी सी जैन संयोजक कैलाशचन्द जैन मलैया, समन्वयक डॉ. अरविन्द कुमार जैन का सम्मान निर्वतमान अध्यक्ष उत्तमचन्द पाण्डया, अंचल अध्यक्ष एवं महामंत्री द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि विवेक काला ने स्थापना के साथ वर्तमान में भी महासमिति की आवश्यकता एवं शिविरों के महत्व को बताया। चातुर्मास के नाम पर अर्जित धन का उपयोग जैन समाज एवं जनकल्याण के लिए 30% व्यय करने पर बल दिया कार्यक्रम में श्री विवेक काला ने महासमिति अंचल कार्यालय के लिए 51 लाख रुपए देने की घोषणा की, इसी प्रकार निवर्तमान अध्यक्ष उत्तमचन्द पाण्डया ने समाज के गरीब, अनाथ, विधवा आदि के कल्याण के लिए, शिक्षा और चिकित्सा के लिए रोजगारोन्मुखी योजनाओं पर विचार करने की प्रेरणा दी। पूज्य मुनि आदित्य सागर महाराज श्री ने महासमिति के स्वरूप, गतिविधियों एव उद्देश्यों की प्रशंसा की एवं युवाओं को जोड़ने की प्रेरणा। इससे प्रेरित होकर अंचल अध्यक्ष ने वर्ष 2025-26 को युवा वर्ष घोषित किया। जिसमें 18 वर्ष से 45 वर्ष तक के विविध रुचि एवं योग्यता वाले युवाओं को नवीन सदस्यता के माध्यम से जोड़ा जायेगा। इस दौरान निवाई महिला ईकाई अध्यक्ष शशी सोगानी, मंत्री शकुंतला छाबड़ा, संगीता संधी, सुमन सोगानी, मेना काला, मंत्री विमल जौंला उपाध्यक्ष संजय सोगानी मुकेश संधी सहित कई गणमान्य लोग मुनि श्री के समक्ष श्री फल चढ़ाकर मंगलमय आशीर्वाद लिया। महिला प्रकोष्ठ की भांति इकाई-संभाग- अंचल स्तर पर कार्यकारिणी गठित की जायेगी। कुल छह हजार नवीन सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया तथा युवाओं के संबंध में मुनिश्री के सानिध्य में योजना तैयार की जायेगी। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. बीसी जैन एवं कैलाशचन्द मलैया ने सफलता पूर्वक किया एवं संयोजन डॉ. अरविन्द कुमार जैन, रमेश पाटनी राजकुमार जैन कीर्ति नगर, सुरेन्द्र कुमार झांझरी, कमलेश बोहरा, राकेश पाटनी , श्रीमती लक्ष्मी जैन कीर्तिनगर इकाई एवं मन्दिर प्रबंध कारिणी ने किया। जिनवाणी स्तुति और शान्ति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
राजाबाबू गोधा जैन गजट संवाददाता राजस्थान