जैन समाज के अष्टान्हिका पर्व आज से (29अक्टूबर से)………
दिगंबर जैन दशा हूमड़ समाज के अष्टान्हिका पर्व आज 29 अक्टूबर कार्तिक शुक्ल अष्टमी से प्रारंभ होकर 5 नवंबर कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा को सम्पन्न होंगे। फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के संस्थापक एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत कोठिया ने बताया कि आठ दिवसीय ये पर्व पूरे देश के सभी हूमड़ प्रोविंसेज के सभी गांवों और शहरों में पारंपरिक श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाए जाएंगे। पर्व में प्रतिदिन नंदीश्वर दीप पूजा, पंच मेरु पूजा, अष्टान्हिका पर्व पूजा और नव देवता पूजाओं के साथ कई स्थानों पर सिद्ध चक्र महामंडल विधान का भी आयोजन होगा। पर्व अवधि में ही भगवान अरहनाथ का कैवल्य ज्ञान कल्याणक 2नवंबर को तथा भगवान संभवनाथ का जन्म कल्याणक 5नवंबर को मनाया जाएगा। 5नवंबर को ही शांति पाठ के साथ पर्व का समापन होगा। अष्टान्हिका पर्व पर फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन गांधी महामंत्री महेन्द्र बंडी कोषाध्यक्ष सुरेंद्र चांपावत, राजस्थान प्रोविंस अध्यक्ष धनपाल शाह सरोदा एवं महामंत्री गोवर्धन लाल जैन ने सभी समाजजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं संप्रेषित की है।
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha












