जैन मन्दिर की स्थापना दिवस पर पार्श्वनाथ विधान का आयोजन

0
3

जैन मन्दिर की स्थापना दिवस पर पार्श्वनाथ विधान का आयोजन

श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर डबसन हावड़ा आज ही के दिन 16-02-2011 मंदिर जी की स्थापना हुई थी

आज दिन सोमवार शाश्वत पर्व चतुर्दशी, वर्तमान के बारहवें तीर्थंकर 1008 श्री वासुपूज्य भगवान के जन्म और तप कल्याणक महोत्सव एवं मंदिर जी के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर पार्श्वनाथ विधान का भव्य आयोजन बहुत ही भक्तिभाव एवं धूम धाम से मनाया गया

आज सुबह से ही मंदिर जी में भक्तों की भारी भीड़ थी सभी भव्य जीवों ने भगवान का अभिषेक शांतिधारा एवं पूजन एवं पार्श्वनाथ विधान गाजे बाजे के साथ सानंद सम्पन्न किया

विधान के बाद मंदिर जी की छत पर तीनों शिखरों के ऊपर आदरणीय पंडित जी श्री श्रेयांश जी जैन के सानिध्य एवं समाज के सभी गणमान्य व्यक्तियों के बीच ध्वजारोहण किया गया

मिलाप जी गंगवाल,सुभाष पांड्या,सुशील पांड्या,भागचंद बड़जात्या,शैलेश गंगवाल, बसंत सेठी,प्रमिला विनायका ,कनक पांडया,शशि कासलीवाल, पिंकी जैन,सीमा पाटनी,संगीता पाटनी, मंजु पांड्या,प्रेम पाटनी,नीलम बगड़ा, शर्मिला काला,अलका जैन आदि सभी साधर्मी बंधुओं ने हिस्सा लिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here