जैन जनगणना को लेकर दिल्ली में हुई महत्वपूर्ण बैठक

0
31
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; runfunc: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:8; brp_del_th:0.0000,0.0000; brp_del_sen:0.1000,0.0000; motionR: 65536; delta:1; bokeh:1; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 3145728;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 276.11615;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: weather?null, icon:null, weatherInfo:100;temperature: 35;zeissColor: bright;
*जैन जनगणना को लेकर दिल्ली में हुई महत्वपूर्ण बैठक*
*दिल्ली*। श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गजराज जैन गंगवाल जी की अध्यक्षता एवं अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन शास्त्री परिषद के अध्यक्ष डॉ. श्रेयांस कुमार जी जैन (बड़ौत) के मार्गदर्शन में जैन जनगणना विषयक एक आवश्यक एवं महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन 12 जनवरी 2026 को दिल्ली स्थित महासभा कार्यालय में किया गया।
बैठक में जैन समाज के भविष्य से जुड़े जनगणना संबंधी विषयों पर गहन एवं गंभीर विचार-विमर्श किया गया। विचारोपरांत सर्वसम्मति से यह स्पष्ट किया गया कि जैन धर्म एक प्राचीन, स्वतंत्र एवं विशिष्ट भारतीय धर्म है, जिसे भारतीय संविधान द्वारा पृथक धर्म के रूप में मान्यता प्राप्त है। इसकी स्वतंत्रता एवं निरपेक्षता सर्वमान्य है।
*धर्म व भाषा कॉलम को लेकर स्पष्ट आह्वान* :
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी जनगणना के दौरान धर्म के कॉलम में “जैन”
तथा भाषा के कॉलम में “प्राकृत”
ही लिखा जाए एवं समाजजन इसे लिखवाने हेतु जागरूक रहें।
*जनगणना हेतु संगठित कार्ययोजना* :
जैन जनगणना के प्रभावी एवं सुचारु संचालन हेतु शीघ्र ही प्रांत एवं जिला स्तरीय उप-समितियों के गठन का निर्णय लिया गया। साथ ही निम्न कार्यों को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई—
जैन जनगणना हेतु समग्र कार्य-योजना का निर्माण एवं कार्य-विभाजन
सराक क्षेत्र, पोन्ड्रा, रंगीया , महाराष्ट्र, कर्नाटक, बिहार आदि विशेष क्षेत्रों पर केंद्रित जनगणना कार्य।
समाज में जन-जागरण एवं चेतना अभियान का व्यापक संचालन।
*गणमान्य पदाधिकारी एवं विद्वानों की उपस्थिति* :
इस महत्वपूर्ण बैठक में महासभा महामंत्री श्री पवन जैन गोधा, प्रो. वीरसागर जैन, श्री शरद जैन कासलीवाल, पं. विनोद कुमार जैन रजवांस, प्रो. अनेकांत कुमार जैन (दिल्ली), श्री प्रकाश जैन बोहरा, डॉ. सुनील संचय (ललितपुर, सह-संपादक – जैन गजट), श्री राजेन्द्र महावीर (सनावद, सह-संपादक – जैन गजट), श्री पुनीत जैन (टाइम्स ऑफ इंडिया) , डॉ. दीपक जैन, श्री सत्येन्द्र जैन (एडवोकेट), श्री विनोद बाकलीवाल (मैसूर), डॉ. रुचि जैन , स्वराज जैन, डी के जैन सहित अनेक गणमान्य पदाधिकारी, विद्वान एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
बैठक में उपस्थित सभी वक्ताओं ने इस आयोजन को अत्यंत उपयोगी, समयोचित एवं ऐतिहासिक बताते हुए इसे जैन समाज के भविष्य के लिए एक दूरदर्शी एवं निर्णायक पहल करार दिया।
– डॉ सुनील जैन संचय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here