जबलपुर जैन समाज का ऐतिहासिक निर्णय

0
4

जबलपुर जैन समाज का ऐतिहासिक निर्णय

मल्टी काजीन होटल एवं रात्रि में होने वाली शादियों में समाज नहीं होगी सम्मिलित

मुनिवर श्री 108 प्रमाण सागर जी महामुनिराज की प्रेरणा एवं सानिध्य में श्री दिगंबर जैन पंचायत सभा ने एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया जिसमे सिद्धचक्र महामंडल विधान के अवसर पर संपूर्ण समाज ने संकल्प के साथ मूर्त रूप दिया गया।

1 जिस स्थान पर मांसाहारी एवं शाकाहारी भोजन एक ही परिसर में बनता हो एवं किचन अलग-अलग हो या बिल्डिंग अलग-अलग हो ऐसे मल्टी कॉशन होटल एवं बारात घरों में जैन समाज वैवाहिक कार्यक्रम नहीं करेगी।

2 संपूर्ण वैवाहिक कार्यक्रम दिन में ही संपन्न किए जाएंगे सूर्यास्त के पश्चात भोज नहीं दिया जाएगा।

3 महिला संगीत के स्थान पर भक्ति संगीत किया जाएगा या पारंपरिक गीतों का कार्यक्रम किया जाएगा।

4 महिला संगीत के लिए कोरियोग्राफर नहीं बुलाये जाएंगे।

5 समाज उन्ही वैवाहिक परिसरों में अपने आयोजन करेगी। जिन्हें श्री दिगंबर जैन पंचायत सभा द्वारा पूर्ण शाकाहारी का प्रमाण पत्र दिया गया हो। इसकी जानकारी विवाह स्थल वालों से अवश्य प्राप्त करें।

विशेष- रात्रि शादी एवं मल्टी कॉजन वाले परिसर में होने वाली शादियों में समाज सम्मिलित नहीं होगी।

निवेदक- श्री दिगंबर जैन पंचायत सभा एवं सकल जैन समाज जबलपुर.
योगेश जैन संवाददाता बड़ागांव (धसान)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here