जबलपुर। 5 अप्रैल। श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ संरक्षणी महासभा जबलपुर संभाग जबलपुर द्वारा आज पुरातत्व संयोजकों की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आगम में 27 अप्रैल को होने वाले जैन धरोहर दिवस को पूरे महाकौशल में विभिन्न स्थानों पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई प्रारंभिक तौर पर विभिन्न स्थान पर कार्यक्रम तय किए गए। कार्यक्रम का प्रारंभ संभागीय महिला प्रमुख श्रीमती नीलांजना जैन, स्मृति जैन, संगीता जैन द्वारा मंगलाचरण किया गया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री चिंतामणि जैन द्वारा कार्यक्रम के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए गए। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ यतीश जैन द्वारा विभिन्न स्थानों पर किस तरह से कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है एवं उसके महत्व के संबंध में प्रकाश डाला। जैन पुरातत्व एवं धरोहरों के प्रति जन जागरण करना इसका मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर प्रोफेसर दीपिका जैन द्वारा बताया गया अभी भी अनेक स्थान पर खंडित जैन मूर्तियां उमरिया पान कटनी जिले के पास बिखरी हुई है। इसके संरक्षण के संबंध में कार्य किया जा सकता है। उपाध्यक्ष अमिताभ भारती द्वारा ऐसे स्थान पर हेरिटेज वॉक का कार्यक्रम आगामी दिनों में किया जाएगा। एडवोकेट सत्येंद्र जैन द्वारा भी अनेक कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। संभागीय उपाध्यक्ष निशित जैन द्वारा विभिन्न मंदिरों में जैन धरोहर दिवस के कार्यक्रमों के आयोजन का प्रस्ताव रखा गया जिसे सभी ने स्वीकार किया गया। श्री अनिल जैन द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किए गए और धरोहर दिवस पर संगोष्ठी आयोजन के संबंध में कार्यक्रम बनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित करने हेतु बैनर पोस्टर अभी से प्रदर्शित करने का निर्णय भी लिया गया। इस अवसर पर प्रोफेसर ज्योति जैन द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन के साथ-साथ जैन धरोहरों को डॉक्यूमेंटेशन करने की बात कही गई। धन्यवाद ज्ञापन श्री निशित जैन द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती निलांजना जैन द्वारा किया गया।नितिन जैन
जबलपुर
मो.9893037930












