इस वर्ष का वर्षायोग इंदौर नगर में हों कि भावना के साथ श्री फल भेंट कर निवेदन किया
राजेश जैन दद्दू
इंदौर नगर में चातुर्मास हेतु मुनि श्री आदित्य सागरजी महाराज मुनि श्री अप्रमित सागर जी, मुनि श्री सहज सागर जी एवं छुल्लक श्री श्रेयस सागर जी संसघ को आज दि जैन तीर्थ बनेडिया में दि जैन समाज सामाजिक संसद कीर्ति स्तंभ और छत्रपति नगर इंदौर की और से ग्रीष्मकालीन वाचना हेतु भूपेंद्र जैन, डॉ जैनेंद्र जैन,राकेश नायक, वीरेन्द्र जैन,श्रुत जैन आदि ने सौजन्य भेंट कर एवं श्रीफल अर्पित कर उन्हें इस वर्ष का चातुर्मास इंदौर में करने का निवेदन किया। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि
इस अवसर पर श्री हंसमुख गांधी, हर्ष जैन, देवेन्द्र सेठी अतिशय जैन,इन्दर सेठी,अतिशय सोनी चिराग गोधा आदि समाज श्रेष्ठि उपस्थित थे। मुनिश्री ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए कि कहा कि इन्दौर नगर पहुंचने के बाद विचार कर बताएंगे। मुनि श्री का १२ मार्च को नरीमन सिटी में पंच कल्याणक महोत्सव हेतु मंगल प्रवेश होगा।












