हूमड़ वाणी के सम्मेद शिखर जी विशेषांक का क्षिप्रा एक्सप्रेस में विमोचन…………………………
फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के मासिक मुखपत्र हूमड़ वाणी के सम्मेद शिखरजी यात्रा विशेषांक का विमोचन सम्मेद शिखरजी यात्रा के दौरान क्षिप्रा एक्सप्रेस ट्रेन में राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन गांधी, महामंत्री महेन्द्र बंडी, पूर्व अध्यक्ष हंसमुख जैन गांधी, यात्रा संयोजक विजय तलाटी, राजकुमार बंडी, कौशल्या पतंग्या,ज्योत्सना दोशी, अजीत कोठिया, अभय जैन, हार्दिक पंचोली , अंजू गांधी मनासा, नूतन गांधी, शकुंतला बंडी, कुसुम कोठिया, शशि जैन, उर्मिला गांधी सहित कई पदाधिकारियों ने किया। फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के संस्थापक एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत कोठिया डडूका ने बताया कि 1008 सदस्यीय यात्रा दल ने क्रमशः इंदौर, अजमेर, जयपुर, गांधीनगर, पुणे, मुंबई अहमदाबाद सहित कई नगरों से एक साथ चार ट्रेनों के माध्यम से किया। इंदौर रेलवे स्टेशन पर भव्य विदाई समारोह आयोजित कर सभी यात्रियों को भावभीनी विदाई दी गई।
कोठिया ने बताया कि यह पहला अवसर है जब किसी मासिक मुखपत्र का ट्रेन में विमोचन किया गया। यात्रा का मुख्य उद्देश्य बताते हुए अध्यक्ष विपिन गांधी ने कहा की पूरे देश के हूमड़ जैन भाई बहनों को आपस में परिचय का मौका देकर उनके आपस में संबंधो को मजबूत बना कर समाज को मजबूती देना है।
हूमड़ वाणी के इस अंक में संपादक यशपाल जुआ के द्वारा सम्मेद शिखरजी के सभी टूको के निर्वाण प्राप्त तीर्थंकरों हैं अर्घ्यो का सचित्र वर्णन प्रकाशित किया गया है। ट्रेन के सभी यात्रियों को हूमड़ वाणी की प्रति भेट करने पर सभी ने प्रसन्नता व्यक्त की। यात्री आज सुबह सम्मेद शिखर पहुंचेंगे जहां तीन दिवसीय सम्मेद शिखरजी विधान, रथ यात्रा ओर पर्वत सफाई अभियान का आयोजन कर इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का हिस्सा बनेंगे।
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha















