होली उत्सव पर नवीन भजनोदय अतिशष तीर्थ क्षेत्र भजनेरी मे शांति मंडल विधान में अनेकों भक्तों ने पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त किया

0
1

होली उत्सव पर नवीन भजनोदय अतिशष तीर्थ क्षेत्र भजनेरी मे शांति मंडल विधान में अनेकों भक्तों ने पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त किया
पावन सानिध्य
आचार्य 108 विद्यासागर जी 108 नवाचार्य सागर जी 108 श्रमण पुंगल सुधा सागर जी
परम सानिध्य
युवा जैन संत 108 प्रज्ञान सागर 108 प्रसिद्ध सागर जी महाराज का रहा
भजनोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र पर शांति मंडल विधान हुआ

महावीर कुमार सरावगी जैन गजट संवाददाता नैनवा जिला बूंदी राजस्थान
3 फरवरी मंगलवार 2026
जहां जैन संतों से भक्तों का जुड़ाव रहते हैं वही उमड़ता है भारी सैलाब

3 फरवरी मंगलवार 2026 अतिशय तीर्थ क्षेत्र पर 400 वर्षों से अधिक प्राचीन प्रतिमा 1008 भगवान महावीर स्वामी की होली के पर्व पर धूलंडी के दिन जैन भक्तों का सैलाब विधान के चयनित पात्रों ने बैठकर महिलाओं ने सुंदर से सुंदर भजनों पर नृत्य प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को मनभावक बना दिया
कार्यक्रम का शुभारंभ झंडा रोहण से किया सैष्टि विनोद पदमा देवी खटोल परिवार अलोद द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ
सभी महिला मंडल की महिलाओं ने विधान में पहुंचकर अपनी भागीदारी निभाई
विधान में बोलिया द्वारा सभी इंद्रो इंद्राणी द्वारा बारी-बारी से विधान में पूजन भक्ति श्री फल चढ़ाकर अग्निकुंड होमगारी के साथ से संपन्न हुआ
मुनि श्री के पाद पक्षालन का सौभाग्य भजनोदय तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष श्रीमती सुशीला देवी राजकुमार संजय कुमार गोयल डाढुन वाले देई परिवार ने सौभाग्य प्राप्त किया
शास्त्र भेंट श्रीमती राजकुमारी संजय कुमार श्रीमती अलका जैन मारवाड़ा परिवार नैनवा द्वारा
चित्र अनावरण श्री ज्ञानचंद जैन दाखिया परिवार टोंक द्वारा

होली का रंग लगाओ रंग बदलने वालों से सदा दूर रहो
जैन संत प्रज्ञानसागर महाराज
धर्म सभा को संबोधित करते हुए बताया की होली के पर्व पर भक्त रंगों में रंगे हुए हैं जैन धर्म का ऐसा रंग लगाओ जो जीवन भर उतारने का नाम नहीं लेवे
यह रंग तो साबुन से साफ हो जाएगा परंतु जिंदगी में जैन धर्म का ऐसा रंग भरो जो अपने स्वभाव में रंग जावे रंग लगाने वालों से नहीं डरना रंग बदलने वालों से सदैव दूर रहना आज का मनुष्य गिरगिट की तरह रंग बदलने में समय नहीं लगाता यह पर्व बताता है हमें किसी के साथ बुरा नहीं करें रंग बदलने वालों से सदा दूरी बनाए रहे सभी भक्तों से छल कपट का त्याग करें हवन कुंड में भक्तों ने पर्ची में अपने अवगुणों को जलाकर दूर नियम लिया संतो के सानिध्य में
गुटका मनुष्य को खा रहा है इसका त्याग करें
जैन संत प्रसिद्ध सागर महाराज
जैन संत प्रसिद्ध सागर महाराज के उद्बोधन को सुनकर एक अजेन मुसलमान जाति के फिरोज खान ने अपने जीवन भर गुटका नहीं खाने का त्याग किया समाज द्वारा उनका स्वागत सम्मान भी किया
आज का युवा गुटखा खाकर अपनी आत्मा का पतन कर रहा है गुलाब जैसे चेहरा गुटखा खाने से नाना प्रकार की बीमारियां उत्पन्न होकर अपने समय से पहले संसार से चले जा रहे हैं गुटखा का बहुत बड़ा महत्व संत ने बताया अपने आप को गलत व्यसनों से दूर रखो अपने को बचाओ तभी तुम्हारा विधान में बैठना सार्थक है
विधानाचार्य मनोज जैन गोठड़ा पंडित अंकित शास्त्री बम्होरी संगीतकार आयुष जैन बूंदी द्वारा सभी कार्यक्रम को संपादित कराया
इस समारोह में राजधानी जयपुर कोटा टोंक निवाई सवाई माधोपुर जिला बूंदी नैनवा देई बासी दुगारी उनियारा अलीगढ़ रानीपुरा सावंतगढ़ गोठड़ा जगह-जगह से बसों द्वारा जिभो द्वारा भक्तों ने पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त किया
बहुत कम समय में यह अतिशय तीर्थ क्षेत्र अपनी ऊंचाइयों पर पहुंचने का एक भगवान का बहुत बड़ा आशीष है जो जानता नहीं था वह दर्शन करके अपने आप को पुण्यशाली मान रहा है
भजनोदय तीर्थ क्षेत्र के युवा अध्यक्ष संजय जैन गोयल देई अथक प्रयासों और मेहनत से इस तीर्थ क्षेत्र को ऊंचाइयों पर पहुंचाया है सभी भक्तों का स्वागत सम्मान कर आभार भी व्यक्त किया
महावीर कुमार सरावगी जैन गजट संवाददाता नैनवा जिला बूंदी राजस्थान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here