होली मिलन 11 मार्च को: सामाजिक सदभाव पर्व के रूप में मनाएंगे होली……………….

0
4

महावीर इंटरनेशनल डडूका की मार्च माह की मासिक बैठक सुंदरलाल पटेल की अध्यक्षता, मणिलाल सूत्रधार के मुख्य आतिथ्य, गवर्निंग काउंसिल सदस्य अजीत कोठिया, अशोक रावल, योगेश सोनी के विशिष्ट आतिथ्य एवं रणजीत सिंह सोलंकी की मेजबानी तथा सूरजमल अहारी के संयोजन में आयोजित की गई। प्रारंभ में अध्यक्ष ने सभी का स्वागत करते हुए संस्था के स्वर्ण जयंती वर्ष में 5 एवं 6जुलाई 2025को जयपुर में आयोज्य सैल्यूट:गोल्डन थ्रेड कार्यक्रम संबंधी जानकारी दी। सचिव सूरजमल अहारी ने उपाध्यक्ष रणजीत सिंह सोलंकी के जन्मदिन पर मंगलमय शुभकामनाएं दी एवं सभी सदस्यों ने पगड़ी पहना कर, माल्यार्पण द्वारा अभिनंदन किया। आयोजन मे 11मार्च की रात्रि 7.30बजे सामाजिक सदभाव पर्व के रूप में होली मिलन समारोह मणिलाल सूत्रधार के सौजन्य से मनाना तय किया गया। सभा को जनार्दन राय नागर, योगेश सोनी, अजीत कोठिया, सुंदरलाल पटेल, हिम्मत सिंह सोलंकी, रणजीत सिंह सोलंकी, अशोक रावल, अशोक माली, सूरजमल अहारी एवं मणिलाल सूत्रधार ने सम्बोधित किया। संचालन सचिव सूरजमल अहारी ने किया, आभार रणजीत सिंह सोलंकी ने व्यक्त किया। होली मिलन के लिए सभी सदस्यों को मणिलाल सूत्रधार ने 11मार्च की शाम 7.30बजे अपने निवास पर डडूका आमंत्रित किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here