हावड़ा डबसन में निकली महावीर जन्म कल्याणक शोभायात्रा

0
4

हावड़ा डबसन में निकली महावीर जन्म कल्याणक शोभायात्रा
आज ३० मार्च दिन सोमवार भगवान महावीर जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर उत्तर हावड़ा जैन समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो हमें अहिंसा और भक्ति का संदेश देती है।

इस शोभायात्रा में भगवान महावीर की प्रतिमा को सजे-धजे रथ पर विराजमान कर शहर में बैंड-बाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है,और जगह-जगह रथ यात्रा का स्वागत कर आरती की जाती है

शोभायात्रा की मुख्य विशेषताएं:
भव्य शोभायात्रा : सजे हुए रथों में भगवान महावीर की प्रतिमा के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है,

सांस्कृतिक झांकियां: शोभायात्रा में विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक झांकियां शामिल होती हैं, जो भगवान महावीर के जीवन और शिक्षाओं (अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह) को दर्शाती हैं।

भक्तिपूर्ण माहौल: सभी साधर्मी श्रद्धालु ‘वीर प्रभु के जयकारों’ के साथ भक्ति गीतों और भजनों का गान करते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए।

स्वागत और आरती: शोभायात्रा के मार्गों पर महिलाएं ने रंगोली बनाकर और जगह-जगह पुष्प वर्षा कर इस शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया

अहिंसा का संदेश: इस आयोजन से समाज और देश में ही नहीं अपितु सम्पूर्ण विश्व में शांति,अहिंसा और भाईचारे का संदेश दिया जाता है।

ब्रह्मचारी मिलाप जी गंगवाल, सुशील पांड्या,स्वास्तिक जैन, सोनू जैन,सुरेश गंगवाल,सुमित जैन,भागचंद बड़जात्या,विनोद गंगवाल, प्रकाश पहाड़िया, नागरमल जी बड़जात्या,नितेश जैन,प्रमिला विनायका,आवंतिका जैन,सारिका छाबड़ा,मंजु पांड्या, शांति गंगवाल आदि सभी साधर्मी बंधुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया

इस भव्य धार्मिक शोभायात्रा में हावड़ा डबसन सहित आसपास के क्षेत्रों से अनेक श्रद्धालु व गणमान्य जन उपस्थित रहे।स्थानीय जैन समाज के सभी लोगों ने शोभायात्रा में अपना पूर्ण सहयोग दिया। स्थानीय प्रशासन का विशेष सहयोग रहा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here