हर मास एक उपवास’ के चतुर्थ सामूहिक उपवास कार्यक्रम 7 को नीमच में आयोजित
स्टार सुदीप मोला व प्रसिद्ध बांसुरी वादन विक्रम एवं देव कनेरिया प्रस्तुति देंगे
औरंगाबाद/सोनकच्छ।
पतंजलि योगपीठ हरिद्वार एवं अंतर्मना धार्मिक एवं पारमार्थिक न्यास तत्वाधान में आयोजित साधना महोदधि अंतर्मना आचार्य श्री 108 प्रसन्न सागरजी महाराज के पावन सानिध्य में ‘हर मास एक उपवास’ के चतुर्थ सामूहिक उपवास कार्यक्रम का आयोजन नीमच म.प्र.होने जा रहा है। उक्त आयोजन के तहद दिगम्बर जैन संत अंतर्मना आचार्य श्री द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग को उपवास के महत्व व उससे होने वाले लाभ का महत्व समझाया जाता है। यथा शक्ति महीने में एक माह उपवास का संकल्प दिलवाया जाता है।
प्रवक्ता रोमिल पाटणी सोनकच्छ नरेंद्र अजमेरा पीयूष कासलीवाल औरंगाबाद ने बताया कि आयोजन श्री अटल बिहारी वाजपेयी टाउन हॉल, दशहरा मैदान के पास, नीमच म.प्र. में सुबह 8:30 – 11:30 बजे तक होगा। इस अवसर पर संगीत व कवि सम्मलेन का कार्यक्रम आयोजित होगा साथ ही कार्यक्रम में विशेष रूप से अपना पावन आशीष भक्तों को प्रदान करने पूज्य गुरुदेव, श्री अंबाजी धाम, निपानिया व
पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी सुरेशानंद जी महाराज उपस्थित रहेंगे साथ ही काव्यपाठ के लिए टीवी स्टार: सुदीप मोला व प्रसिद्ध बांसुरी वादन विक्रम एवं देव कनेरिया अपनी प्रस्तुति करेंगे , कार्यक्रम संयोजक मंडल के एस. के. तिजारावाला (हरिद्वार) प्रवक्ता, स्वामी रामदेव जी महाराज , आकाश जैन समन्वयक, अंतर्मना धार्मिक एवं पारमार्थिक न्यास , हर मास एक उपवास नीमच के पदाधिकारी विजय कुमार विनायक, अजय कासलीवाल, जितेन्द्र जैन बंटी ,महेश कुमावत सहित समस्त नीमच व आसपास सभी वर्ग के धर्म प्रेमी भक्त मौजूद रहेंगे। नरेंद्र अजमेरा पियुष कासलीवाल औरंगाबाद रोमिल पाटणी सोनकच्छ












