हर मास एक उपवास ही सर्व बीमारियों का इलाज है..!
आचार्य प्रसन्न सागर
महोत्सव में कैलाश छाबडा को समाज सारथी की उपाधि से किया सम्मानित
फागी संवाददाता
जयपुर – 7 फरवरी –
हर मास एक उपवास ही सर्व बीमारियों का इलाज है..! ये उदगार अंतर्मना आचार्य प्रसन्न सागर महाराज ने शनिवार को ईपी सेन्ट्रल लान में मास – एक उपवास कार्यक्रम में व्यक्त किये।
उन्होंने आगे कहा कि
दुनिया में लगभग हर धर्म और संस्कृति में उपवास को ईश्वर से जुड़ने और आत्म नियन्त्रण पाने का एक सशक्त माध्यम माना गया है। हमारी इन्द्रियाँ अक्सर बाहरी सुखों और स्वाद की ओर भागती है। उपवास के माध्यम से हम अपनी सबसे प्रबल इच्छा भूख पर विजय प्राप्त करना सीखते हैं। जब हम भूख पर नियन्त्रण कर लेते हैं तो मन में एक अद्भुत आत्म शक्ति (विल पावर) का संचार होता है। मंगलाचरण के साथ धर्म सभा का शुभारंभ किया गया। दीप प्रज्जवलन उप मुख्यमंत्री डाॅ प्रेम चन्द बैरवा, हूमड परिवार ने किया।
समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल हरिभाव किसनराव बागडे ने की। मुख्य मंत्री भजन लाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री डाॅ प्रेम चन्द बैरवा,सांसद मंजू शर्मा, कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। युवा परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन जयपुर ने अवगत कराया कि इस मौके पर परम पूज्य संघस्थ प्रवर्तक मुनि श्री सहज सागर जी महाराज ने एक मास एक उपवास कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित धर्म सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि धर्म का मर्म समझो ,अभी धर्म के नाम पर हम अपने को धोखा दे रहे हैं मुनि श्री ने कहा कि खुद स्वाध्याय करो,पढ़ो समझो , विकृतियों को छोड़ो । मानव पर्याय मिला जो अमूल्य है, जैन कुल मिला सब कुशलता है खूब पुण्य बंध करो,एक मास में एक उपवास जरूर जरूर करो अपने स्वास्थ्य के साथ अपने कुल, अपनी आत्मा को शुध्द करो ये ही मंगल आशीर्वाद है। आचार्य प्रसन्न सागर महाराज ने अंतर्मना आचार्य प्रसन्न सागर महाराज जयपुर प्रवास समिति जयपुर के तत्वावधान में आयोजित 7 दिवसीय चारित्र शुद्धि महामण्डल विधान की सफलता के लिए अध्यक्ष सुभाष चन्द जैन, महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा एवं कोषाध्यक्ष कैलाश चन्द छाबड़ा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अन्तर्मना आचार्य श्री प्रसन्न सागर जी महाराज ने अपने अन्तर्मन से अनन्त आशीर्वाद प्रदान करते हुए हर मास एक उपवास कार्यक्रम के सफलता के अन्तर्गत *गुरु भक्त कैलाश छाबडा महारानी फार्म , जयपुर को समाज सारथी की उपाधि से सम्मानित किया गया।
साथ ही हर मास – एक उपवास की पूरी टीम को भी आशीर्वाद प्रदान किया,संचालन बा. ब्र. तरुण भैय्या ने किया।
अंतर्मना धार्मिक एवं पारमार्थिक न्यास तथा पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार 7 फरवरी को जयपुर के एंटरटेनमेंट पैराडाइज सेन्ट्रल लाॅन में ‘हर माह एक उपवास’ कार्यक्रम का द्वितीय सामूहिक उपवास एवं प्रासंगिक कवि सम्मेलन
भव्य रूप से आयोजित किया गया ।इस मौके पर बडी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए
जिनवाणी स्तुति से समापन हुआ।
यह आयोजन अंतर्मना आचार्य प्रसन्न सागर महाराज एवं योग ऋषि बाबा रामदेव की पावनक्ष प्रेरणा से संपन्न हुआ ।
राजाबाबू गोधा जैन गजट संवाददाता राजस्थान














