घुवारा में 22 से 27मार्च तक पंचकल्याणक प्रतिष्ठा गजरथ महोत्सव की वेदिका शिलान्यास एवं पात्र चयन सम्पन्न
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
घुवारा के सेठ सुखानन्द
जी -भागवती सेठ को मिला माता-पिता बनने का सौभाग्य
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
घुवारा/ नौ भव्य जिनालयों से सुशोभित धर्मनगरी घुवारा में श्री दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर समिति द्वारा भव्य शीतल धाम चौबीसी जिनालय का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है वही चौबीसी जिनालय में विराजमान किए जाने वाले जिन बिम्बो की प्रतिष्ठा हेतु समाधि साधक , भारत गौरव गणाचार्य श्री 108 विराग सागर जी महा मुनि राज के आशीष से परम पूज्य चर्या शिरोमणि, पट्टाचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज के ससंघ मंगल सानिध्य मे आगामी 22 से 27 मार्च 2026 तक आयोजित होने जा रहे मज्जिनेन्द पंचकल्याणक जिन बिम्ब प्रतिष्ठा एवं गजरथ महोत्सव की वेदिका शिलान्यास एवं पात्र चयन महोत्सव श्रमण मुनि श्री 108 समत्व सागर जी महाराज ससंघ मंगल सानिध्य में एवं देश भर में ख्याती प्राप्त प्रतिष्ठाचार्य डॉ विमल कुमार जी जयपुर के कुशल निर्देशन में आज क्षेत्रीय इलाके के 100 गांवों से जैन समाज की गरिमामयी उपस्थिति में प्रमुख पात्रों का चयन महोत्सव का शुभारंभ तीर्थंकर भगवान के माता-पिता का चयन बंद लिफाफे में जीवन पर्यंत नियम एवं त्याग के विवरण सहित 7 उम्मीदवारों के फॉर्म महोत्सव कमेटी के पास जमा किए गए वही विराजमान मुनि श्री एवं प्रतिष्ठाचार्य जी ने सूक्ष्म बारीकी के साथ सभी फॉर्म को पढ़कर अवलोकन समीक्षा अपरांत घुवारा के मुनि भक्त सेठ सुखानन्द जी- भगवती सेठ के माता-पिता बनाए जाने की घोषणा की गई।
पात्र चयन पश्चात वेद का शिलान्यास महोत्सव का कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लाष एवं धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। संगीतकार उमेश एंड पार्टी एवं मंच कलाकार चक्रेश जैन सोजना ने अपनी अदाकारी से उपस्थित धर्मावलंबी को भाव विभोर कर थिरकने पर मजबूर कर दिया।
माता-पिता का सौभाग्य प्राप्त होते ही सेठ सुखानंद जी- भगवती सेठ को बधाइयां देने वालों का लगा हुआ है तांता –
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
माता-पिता के नाम की घोषणा होते ही उपस्थित विशाल जैन समूह में हर्ष का माहौल देखा गया वहीं सैकड़ो लोगों ने अनुमोदना करते हुए शुभकामनाएं दी। दूरभाष पर श्री धरणेन्द जैन कलेक्टर उमरिया, संतोष जैन घड़ी सागर, शुभम जैन प्रतिष्ठाचार्य बड़ा मलहरा, शैलेंद्र जैन अध्यक्ष उत्तरांचल तीर्थ क्षेत्र कमेटी, सुनील घुवारा, आलोक दाऊ, राजेश राजी पत्रकार, डॉ सुनील संजय ललितपुर, राजेंद्र महावीर सनावद सह संपादक जैन गजट, प्रदीप जैन संपादक विश्व परिवार रायपुर, सनत जैन संपादक छतरपुर टाइम्स, अभिनंदन जैन वीर भूमि झांसी, कैलाश चंद्र जैन बीकानेर, पदमचंद सीएमओ जतारा, हरिश्चंद्र कल्लू सेठ अमर मऊ, अतिशय जैन संपादक विश्व परिवार झांसी, राकेश गोधा पिंक सिटी जयपुर, संपादक अनोखी पत्रिका, संपादक शाबाश इंडिया, नवनीत जैन बंटी छतरपुर वरिष्ठ पत्रकार, अतुल आदित्य पत्रकार छतरपुर, प्रदुम्य फौजदार पत्रकार बड़ा मलहरा, अनिल जैन पत्रकार बक्सवाहा, प्रशांत जैन पत्रकार बड़ा मलहरा सहित महोत्सव कमेटी के अनेक पदाधिकारियों सहित अनेक गणमान्य नागरिकों का बधाइयां देने का तांता लगा हुआ है।
स्वादिष्ट भोजन एवं विशाल पंडाल ने सभी का मन मोहा-
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
महोत्सव समिति ने आंगनतुक अतिथियों सहित संपूर्ण घुवारा नगर के जैन समाज के पई पावने चूल का वात्सल्य भोज संपन्न हुआ। पात्र चयन में सौधर्म इन्द्र मोदी अरविंद जबलपुरी-सुनीता जबलपुरी, कुबेर संजय जबलपुरी-संजना जबलपुरी, महा यज्ञ नायक मोदी धर्मचंद जबलपुरी-केसर बाई जैन, भरत चक्रवर्ती शिरोमणि जैन, यज्ञ नायक त्रिशला चौधरी प्रसन्न जैन सीए, राजा श्रेयांश राजकुमार सुधा जैन, राजा सोम मनोज जी शास्त्री समता जैन ईशान इन्द बाबूलाल -उषा रानी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
योगेश जैन संवाददाता टीकमगढ़
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha












