गणिनी आर्यिका सुयोग्य नंदिनी माताजी का द्वितीय गणिनी पद दिवस मनाया गया

0
2

ता: 22.02.2025 औरंगाबाद मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल:- परम पूज्य गुरुमाँ गणिनी आर्यिका श्री 105 सौम्यनंदिनी माताजी की प्रथम शिष्या परम पूज्य गणिनी आर्यिका श्री 105 सुयोग्यनंदिनी माताजी के आर्यिका पद के सर्वोच्व पद गणिनी पद प्राप्ति के प्रथम वर्ष पूर्ति अवसर पर धर्म सभा का भव्य आयोजन ता: 22.02.2025 शनिवार को औरंगाबाद मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल में किया गया, ग्यात हो पूज्य माताजी को ता 22.02.2024 को 27 वर्ष से कम अल्प आयु में ही गणिनी पद श्री सम्मेद शिखर में पूज्य गुरुमाँ गणिनी आर्यिका सौम्य नंदिनी माताजी द्वारा प्राप्त हुआ था, पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट आदी के पश्चात गणिनी आर्यिका सुयोग्य नंदिनी माताजी के बाल्य जीवन पर आधारित छोटे-छोटे बच्चे द्वारा एक नाटक मंचन हुआ, औरंगाबाद की बेटी सिद्धी जैन द्वारा अंकित माताजीके चित्र का विमोचन हुआ, विभिन्न वक्ता द्वारा पूज्य माताजी का गुणगान हुआ, धर्म सभा में मुर्शिदाबाद जिलाके सभी गाँव के श्रावक तथा भागलपुर आदी नगर के श्रावक उपस्थित थे, सभा के अंत में पूज्य माताजी संघ का प्रवचन हुआ, 23.02.2025  को माताजी संघ का विहार धर्म प्रभावना हेतू मुर्शिदाबाद जिलाके मिर्जापुर(गनकर) की और हुआ, ग्यात हो मुर्शिदाबाद जिला के सब गांव एकसूत्र से जुड़े हुए है जहा रात्रिविवाह तथा मृतक भोज व भेंट सम्पूर्ण रूप से वर्जित है..संकलन-संजय कुमार जैन बड़जात्या

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here