फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज: आठवीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक 21मई को गूगल मीट पर संपन्न………..

0
1

फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आठवीं बैठक गूगल मीट पर ऑनलाइन 21मई बुधवार को रात्रि 8.30बजे आहूत की गई । फेडरेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं संस्थापक सदस्य अजीत कोठिया ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता विपिन गांधी ने की तथा संयोजन महेंद्र बंडी किया बैठक में संस्थागत सदस्यता अभियान, हूमड़ वाणी प्रकाशन, महिला दिवस आयोजन ओर शतायु वरिष्ठ जन सम्मान पर सूचनाएं विपिन गांधी, महेंद्र बंडी, यशपाल जुआ तथा कौशल्या पतंग्या द्वारा दी गई। हूमड़ गौत्र कुल देवी प्रतिष्ठा एवं स्थापना समारोह धरियावद नंदनवन पर विपिन गांधी द्वारा विस्तृत जानकारिया दी गई। हूमड़ गौत्र कुल देवी प्रतिष्ठा आयोजन 5 व6अक्टूबर को तय किया गया है। बैठक में सम्मेद शिखरजी यात्रा 13सितम्बर 2025 पर आवेदन, पंजीयन, भोजन, आवास तथा यात्रा संबंधी विस्तृत जानकारी महामंत्री महेन्द्र बंडी द्वारा दी गई। हूमड़ फेडरेशन की क्रिकेट प्रतियोगिता एच. एफ. पी. एल. पर शरद गोड़लिया ने नियमावली एवं आयोजन प्रक्रिया प्रस्तुत की ।डिजिटल कार्यशाला आयोजन पर शरद पानोत ने सम्बोधित किया। इसी क्रम में आयोजन को विपिन पंचोरी, अजीत कोठिया, धनपाल जैन सरोदा, विजय जैन, गोवर्धनलाल जैन, महावीर कोटडीया तथा प्रवीण जैन खेरवाड़ा ने संबोधित किया। आय व्यय विवरण राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुरेंद्र चांपावत द्वारा प्रस्तुत किया गया। 13सितम्बर की सम्मेद शिखरजी यात्रा हेतु तीन राष्ट्रीय संयोजक बनाए गए ओर प्रत्येक प्रोविंस से 250-250 यात्रियों का चयन करने स्थानीय प्रभारी भी मनोनीत किये गए। बैठक का संचालन महेंद्र बंडी ने किया। राजस्थान प्रोविंस का प्रतिवेदन धनपाल जैन ने प्रस्तुत किया।हूमड़ समाज की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता नवंबर 2025 में आई पी एल की तर्ज पर आयोजित होगी जिसमे पूरे देश से 50से अधिक हूमड़ टीमें हिस्सा लेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here