फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक ऑनलाइन सम्पन्न: चयन कमेटी अध्यक्ष वसंत दोशी मनोनीत……………………..

0
3

फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक ऑनलाइन सम्पन्न: चयन कमेटी अध्यक्ष वसंत दोशी मनोनीत……………………..
फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक विपिन गांधी की अध्यक्षता, महेंद्र बंडी के संयोजन एवं कौशल्या पतंग्या, डा श्रेणिक शाह, महेंद्र भाई शाह एवं सुरेंद्र चापावत के निर्देशन में आयोजित की गई। प्रारंभ में ईश वंदना ओर हूमड़ गीत प्रस्तुति से कार्यक्रम का आगाज किया गया। विगत बैठक के मिनिट्स महामंत्री महेन्द्र बंडी ने पढ़े जिनका सभी ने करतल ध्वनि से अनुमोदन किया। सभी ने इंदौर में सम्पन्न हुमड़ प्रीमियर क्रिकेट लीग के कुशल सम्पादन पर मंगलमय शुभकामनाएं दी। संयोजक शरद गोडलिया ने आयोजन का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। अतिथियों ने मासिक मुख पत्र हूमड़ वाणी के एच पी सी एल क्रिकेट विशेषांक का लोकार्पण डिजिटली किया। फेडरेशन की ऐप पर राजेश शाह देवास ने विस्तृत जानकारिया साझा की।
फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के संस्थापक एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत कोठिया ने बताया कि वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल 31मार्च 2026को पूरा हो रहा है और नवीन कार्यकारिणी वर्ष 2026-28 के चयन हेतु मनोनयन कमेटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से गठित इस आठ सदस्यीय चयन कमेटी का अध्यक्ष वसंत दोशी अहमदाबाद को मनोनीत किया गया। राजस्थान से इसमें दो सदस्य अशोक बी शाह और प्रवीण जैन लिए गए हैं। बैठक में राजस्थान प्रोविंस का प्रतिनिधित्व धनपाल शाह सरोदा, गोवर्धन लाल जैन कुआं, डा निधि जैन कुशलगढ़ एवं अजीत कोठिया डडूका ने किया। बैठक में अध्यक्ष का कार्यकाल 2 वर्ष से बढ़ा कर 4 वर्ष करने कार्यकारिणी में प्रस्ताव रखा गया जिसे अतिशीघ्र असाधारण जनरल मीटिंग (ए जी एम)आयोजित कर प्रस्तुत किया जाएगा। आय व्यय विवरण कोषाध्यक्ष सुरेंद्र चापावत ने पेश किया।सभा को यशपाल जुआ, संजय भांचावत, दीपक भूता, अंतिम कियावत, निधि जैन, धनपाल शाह सरोदा, वसंत दोशी, महेंद्र शाह एवं अजीत कोठिया ने संबोधित किया। संचालन महेंद्र बंडी ने किया आभार विपिन गांधी ने व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here