अंतरराष्ट्रीय संस्था फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज का 18वा स्थापना दिवस राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष विपिन गांधी, महामंत्री महेन्द्र बंडी, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र चांपावत तथा सभी प्रोविंस अध्यक्ष के सान्निध्य में मनाया गया। फेडरेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत कोठिया ने 01जुलाई 2008में स्थापित इस संस्था की गतिविधियों की जानकारियां दी। इस अवसर पर फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष हंसमुख जैन गांधी इंदौर और अशोक बी शाह उदयपुर के जन्मदिन पर उनका विशेष अभिनंदन किया गया। फेडरेशन के क्रियाकलापों पर मंगलमय शुभकामनाएं देते हुए महामंत्री महेन्द्र बंडी ने बताया की इन 18वर्षों में फैडरेशन ने सफलता के कई महत्वपूर्ण पड़ाव तय किए। इस वर्ष फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज द्वारा प्रथम बार 1008 यात्रियों को सम्मेद शिखरजी यात्रा हेतु 13सितम्बर को ले जाया जा रहा है जो गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल होने जा रहा है। हूमड़ प्रीमियर लीग नाम से पूरे देश के हूमड़ युवाओं के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन भी नवम्बर 2025में प्रस्तावित है। हूमड़ उदगम स्थल खेड़ब्रह्मा गुजरात में गौत्र कुंड को लेकर ओर अपनी कुल देवियों की नन्दन वन धरियावद में स्थापना को लेकर एक विशाल आयोजन अक्टूबर 2025में प्रस्तावित है।
स्थापना दिवस पर राजस्थान प्रोविंस अध्यक्ष धनपाल जैन सरोदा, पूर्व अध्यक्ष बसंत दोशी अहमदाबाद, महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्षा कौशल्या पतंग्या, राजस्थान प्रोविंस महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा डॉ निधि जैन कुशलगढ़, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रमेश वगैरिया, दीपक भूता, विजय जैन डूंगरपुर, प्रवीण जैन खेरवाड़ा, सहित सभी समाजजनों और पदाधिकारियों ने फेडरेशन के 18वे स्थापना दिवस, नेमीनाथ स्वामी के मोक्ष कल्याणक पर्व ओर 3 जुलाई से प्रारंभ हो रहे अष्टांहिका पर्व पर सभी हूमड़ जैन भाई बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha