फागी परिक्षेत्र सहित कस्बे के जैन समाज के प्रबुद्ध जनों ने राजस्थान सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा से भगवान महावीर की 2625 वीं जन्म जयंती पर 30 मार्च 2026 का अवकाश घोषित करने की कि मांग
फागी उपखण्ड अधिकारी महोदय एवं तहसीलदार महोदया को राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री के नाम हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन के माध्यम से जैन समाज के प्रबुद्ध जनों ने 30 मार्च 2026 का अवकाश घोषित करने की कि मांग
फागी संवाददाता
27 मार्च
प्रतिष्ठा में ,
परम सम्माननीय श्री भजनलाल जी शर्मा मुख्यमंत्री महोदय राजस्थान सरकार
विषय: जैन धर्म की आस्था के केंद्र भगवान महावीर के 2625 वें जन्मकल्याणक महोत्सव पर 30 मार्च 2026 का सरकारी अवकाश घोषित करने के बाबत
उपरोक्त विषय में श्रीमान जी से निवेदन है कि राजस्थान में जैन समाज की आस्था के केंद्र वर्तमान शासन नायक, अहिंसा धर्म के प्रणेता, विश्व वंदनीय भगवान महावीर की 30 अप्रैल2026 को 2625 वीं जन्म जयंती आ रही है, जिसमें समाज द्वारा हमारा कहना है कि पंचांग के अनुसार 30 मार्च को भगवान महावीर की जयंती है, जबकि राजस्थान सरकार द्वारा 31 मार्च की सरकारी छुट्टी की घोषणा की गई है, अतः समाज की धार्मिक भावनाओं की कद्र करते हुए 31 मार्च की बजाय इस तिथि में संशोधन किया जाकर 30 मार्च2026 को महावीर जयन्ती का राजकीय अवकाश घोषित किया, कार्यक्रम में ज्ञापन के माध्यम से फागी तहसीलदार श्रीमती नीलम जैन को वरिष्ठ एडवोकेट विनोद जैन चकवाडा एवं गुणस्थली के प्रवक्ता जयकुमार गंगवाल ने बताया कि विगत पिछले वर्षों में भी असमंजस की स्थिति होने पर इसी तरह सरकार ने जैन समाज की भावनाओं की कद्र करते हुए तिथि में बदलाव किया था , कार्यक्रम में राजस्थान जैन सभा फागी शाखा के नवनिर्वाचित कोषाध्यक्ष एडवोकेट रवि जैन ने बताया कि उत्तराखंड में भी इसी तरह 30 मार्च को सरकारी अवकाश घोषित किया गया है, अतः आपसे निवेदन है कि राजस्थान में भी 30 मार्च का सरकारी अवकाश घोषित किया जाना चाहिए ताकि समग्र जैन समाज इस पर्व को हर्षोउल्लास पूर्वक एक साथ मना सके, कार्यक्रम में समाज के सभी पदाधिकारियों ने उक्त दिवस पर फागी परिक्षेत्र सहित प्रदेश के सभी भूचड खाने बंद करवाने का आदेश निकलवाने की भी मांग की है,ताकि इस अहिंसा के पर्व पर कोई हिंसा ना हो, राजस्थान जैन महासभा शाखा फागी के महामंत्री राजाबाबू गोधा ने बताया कि उक्त समय उपखण्ड के वरिष्ठ एडवोकेट विनोद जैन चकवाडा, गुणस्थली के प्रवक्ता जयकुमार गंगवाल चकवाडा, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट पंकज जैन चौरू, एडवोकेट रवि जैन, एडवोकेट राजेंद्र बज निमेड़ा, एडवोकेट विनय जैन , गोपाल सांगी जयपुर, राजेंद्र काका चकवाडा, शिखर गंगवाल फागी,अक्षय जैन सेवा, रोहित बाकलीवाल चकवाडा, भाजपा मंडल फागी के अध्यक्ष रंगलाल गूजर, अग्रवाल समाज फागी के अध्यक्ष महावीर झंडा,केलास कासलीवाल, फागी पंचायत के पूर्व प्रधान सुकुमार झंडा, अनिल कठमाना,सरावगी समाज फागी के अध्यक्ष महावीर अजमेरा, महामंत्री कमलेश चौधरी, राजस्थान जैन महासभा फागी शाखा के महामंत्री राजाबाबू गोधा, सहित सभी पदाधिकारी गण मोजूद थे।
राजाबाबू गोधा महामंत्री राजस्थान जैन सभा शाखा फागी














