फागी परिक्षेत्र सहित कस्बे में जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर , वर्तमान शासन नायक, भगवान महावीर का 2625 वां जन्मकल्याणक हर्षोउल्लास पूर्वक मनाया गया

0
7

फागी परिक्षेत्र सहित कस्बे में जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर , वर्तमान शासन नायक, भगवान महावीर का 2625 वां जन्मकल्याणक हर्षोउल्लास पूर्वक मनाया गया

 

फागी संवाददाता
30 मार्च
फागी कस्बे सहित परिक्षेत्र के चकवाडा, चोरू, नारेडा,मंडावरी, लसाडिया, मेंदवास नीमेड़ा, तथा लदाना सहित सभी जगह के जैन धर्मावल्म्बियों ने जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर, वर्तमान शासन नायक विश्ववंदनीय भगवान महावीर का 2625 वां (जन्मकल्याणक) महोत्सव हर्षोउल्लास पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में राजस्थान जैन सभा फागी शाखा के महामंत्री राजाबाबू गोधा ने बताया कि कार्यक्रम से पूर्व संध्या पर 29 मार्च को सांयकाल 7:00 वर्धमान स्तोत्र दीप अर्चना, एवं महावीर कीर्तन का आयोजन किया गया, इसी कड़ी में आज प्रातः 6:00 सभी जिनालय से जैन धर्म रक्षक पाठशाला के बच्चों द्वारा जयकारों के द्वारा जैन ध्वज लेकिन प्रभात फेरी निकाली गई, कार्यक्रम में मंदिर समिति के अध्यक्ष महावीर झंडा एवं कमलेश चोधरी ने बताया कि प्रातः 9:00 बजे बीचला मंदिर जी से सारे सकल जैन समाज की अगुवाई में श्रीजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें बच्चे, युवा, युवतियों ने नाचते गाते हुए जयकारों के साथ नगर को गुंजायमान मान कर दिया, कार्यक्रम में जगह जगह सभी आवासों के बाहर रंगोलियां बनायी गई थी तथा सभी जगह श्रीजी की आरती करने के बाद पालकी में श्रीफलों के साथ न्योछावर राशि भेंट की गई, शोभा यात्रा के समापन महावीर प्रसाद, अशोक कुमार, पंकज कुमार मोदी परिवार की तरफ से बोली के माध्यम से श्री जी की प्रथम शांतिधारा एवं 1008 स्वर्ण कलशों से अभिषेक करने का सौभाग्य प्राप्त किया, कार्यक्रम में विधानाचार्य मनीष गोधा के दिशा निर्देश में विभिन्न मंत्रोच्चारणों के द्वारा मनोकामना सिद्धी
महावीर विधानमंडल का आयोजन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांयकाल धर्म रक्षक पाठशाला के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। तथा समाज की ओर से दोनों समय का वात्सल्य भोज का आयोजन आयोजित किया गया, ‌कार्यक्रम में सारा सकल जैन समाज मोजूद था।

राजाबाबू गोधा जैन महासभा मिडिया प्रवक्ता राजस्थान

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here