फागी परिक्षेत्र सहित कस्बे में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ (ऋषभदेव) के जन्म एवं तप कल्याणक दिवस पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गये
फागी संवाददाता
१२फरवरी
फागी परिक्षेत्र के चकवाडा ,चोरू, नारेडा, मंडावरा ,मंडावरी, मैंदवास ,लसाडिया, निमेडा, तथा लदाना सहित सभी कस्बों में जैन धर्म के प्रवर्तक एवं प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ (ऋषभदेव) के जन्म एवं तप कल्याणक दिवस पर अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए कार्यक्रम में जैन महासभा के प्रतिनिधि राजाबाबू गोधा ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में कस्बे के त्रिमूर्ति दिगंबर जैन मंदिर में समाधिस्थ आर्यिका 105 श्री आदिमति माताजी स संघ के मंगलमय आशीर्वाद से निर्मित श्री त्रिमूर्ति दिगंबर जैन मंदिर फागी में आर्यिका 105 श्रुतमति माताजी, आर्यिका 105 सुबोध मति माताजी की मंगल प्रेरणा एवं आशीर्वाद से दो दिवसीय आदिनाथ जयंती महा महोत्सव का कार्यक्रम हर्षोल्लास पूर्वक सम्पन्न हुआ,
कार्यक्रम में प्रात :
त्रिमूर्ति दिगम्बर जैन मंदिर में रामस्वरुप, सिद्ध कुमार, पवन कुमार मोदी, सचिन ,सौरभ परिवार ने सर्वाधिक बोली लगाकर मूलनायक जिन प्रतिमा आदिनाथ भगवान की प्रथम शांति धारा एवं पंचामृत अभिषेक करने का धर्म लाभ प्राप्त किया, इसी कार्यक्रम में विधि नायक प्रतिमा की शांति धारा ,व श्रीजी का पालना झुलाने का सौभाग्य पवन कुमार ,राजकुमार कागला परिवार को प्राप्त हुआ, इसी कड़ी में पुष्प अभिषेक एवं पंचामृत अभिषेक करने का सौभाग्य रामस्वरुप, कमलेश कुमार, सुरेश कुमार जैन मंडावरा वाले , मुकेश कुमार-शुभम कुमार कलवाड़ा ,पवन कागला, भागचंद-सुशील कुमार कासलीवाल, नवरत्न कठमाना, लेखराज गिंदोढी, राकेश कठमाना ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में पंडित मनीष गोधा के दिशा निर्देश में विभिन्न मंत्रोच्चारणों के द्वारा आदिनाथ विधान मंडल का आयोजन आयोजित किया गया जिसमें , 51 पूज्यार्थियों ने श्रीफलों द्वारा संगीत एवं साज सज्जा के द्वारा पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना कर धर्म लाभ प्राप्त किया ,इसी क्रम में मंदिर समिति के मुकेश कलवाड़ा,पदम बजाज एवं कमलेश मंडावरा ने बताया कि कार्यक्रम में गुण सागर कॉलोनी आदिमति महिला मंडल फागी सहित सभी सहयोगी संस्थाओं ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाते हुए कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई, कार्यक्रम में मंदिर समिति के पवन कुमार कागला एवं सुरेंद्र कुमार पंसारी ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के अध्यक्ष महावीर झंडा, रामस्वरूप मंडावरा, रामस्वरूप मोदी,केलास कासलीवाल, भागचंद कासलीवाल, सुरेंद्र बावड़ी, सुरेंद्र पंसारी, प्रवीण चांदमा,पदम बजाज, कमलेश मंडावरा,मंदिर समिति के मंत्री कमलेश चौधरी, तथा मुन्ना कासलीवाल, राजां चांदमा, पारसी कागला, निर्मला मंडावरा ,मंजू कलवाड़ा, सुनीता पंसारी, माया मोदी, डिम्पल कठमाना,रानू कठमाना, उषा लदाना सहित सभी श्रावक- श्राविकाओं ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ा कर धर्म लाभ प्राप्त किया,उक्त कार्यक्रम में सारे सकल जैन समाज का सामूहिक रूप से स्वरुची भोज का कार्यक्रम आयोजित किया गया, तथा सांयकाल सामूहिक रूप से 108 दीपकों द्वारा मंगल आरती कर सुख समृद्धि की कामना की गई।
राजाबाबू गोधा जैन महासभा मिडिया प्रवक्ता राजस्थान















