फागी कस्बे से आज मुनि सुव्रतनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र स्वस्तिधाम जहाजपुर के दर्शनार्थ तीन सो एक यात्रियों का दल बसों द्वारा हुआ रवाना

0
46

फागी कस्बे से आज मुनि सुव्रतनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र स्वस्तिधाम जहाजपुर के दर्शनार्थ तीन सो एक यात्रियों का दल बसों द्वारा हुआ रवाना

फागी संवाददाता
1फरवरी
फागी कस्बे से आज मुनि सुव्रतनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र स्वस्तिधाम जहाजपुर के दर्शनार्थ हेतु पांच बसों एवं सात आठ कारों के द्वारा तीन सो एक यात्रियों का दल रवाना हुआ, कार्यक्रम में जैन महासभा के प्रतिनिधि राजाबाबू गोधा ने शिरकत करते हुए बताया कि उक्त दल ने स्वस्तिधाम जहाजपुर पहुंचकर मूलनायक भगवान श्री मुनिसुव्रतनाथ भगवान के दर्शन कर धर्म लाभ प्राप्त किया, कार्यक्रम अग्रवाल मंदिर समिति अध्यक्ष महावीर झंडा एवं मंत्री कमलेश चौधरी ने बताया कि प्रसिद्ध समाजसेवी अनिल कुमार -श्रीमति सुनिता कठमाना की 25 वीं वैवाहिक वर्षगांठ के उपलक्ष में क्षेत्र पर मुनिसुव्रतनाथ महामंडल विधान का भव्य आयोजन किया गया जिसमें पंडित विष्णु कुमार जैन के दिशा निर्देश में विभिन्न मंत्रोच्चारणों के द्वारा 101पूज्यार्थियों ने 130श्रीफलों द्वारा अर्घ्य चढ़ाकर सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की, गोधा ने बताया कि इससे पूर्व कठमाना परिवार की तरफ से बोली के माध्यम से प्रथम अभिषेक, एवं शांति धारा की गई,कार्यक्रम में उक्त एनवसिरी पर दोपहर को हल्दी, मेंहदी का कार्यक्रम, सांयकाल रिंग सेरेमनी कार्यक्रम में आयोजित किया गया जिसमें सारे समाज एवं सभी रिश्तेदारों ने कार्यक्रम में शामिल कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई उक्त कार्यक्रम में अग्रवाल समाज फागी के अध्यक्ष महावीर झंडा, मंदिर समिति के मंत्री कमलेश चौधरी, महावीर प्रसाद, रामवतार,नवरत्न प्रेमचंद, कमलेश कुमार, शिखर चंद, गणेश कुमार, बबलू, मुकेश, विनोद, विशाल, एवं पंकज कठमाना सहित सारा परिवार उपस्थित था तथा सकल दिगम्बर जैन समाज के विनोद कलवाडा, महावीर मोदी, गिरीराज झराना, संजय लदाना,त्रिलोक पीपलू,मितेश लदाना,पारस मोदी, महेश बावड़ी, मुकेश गिंदोंडी, विनोद मोदी, राजकुमार मांदी, जीतू कासलीवाल, विमल कलवाड़ा, मुकेश नला,मनीष गोधा, सुनील बजाज, पंकज कलवाड़ा,जम्बू बजाज, विनोद नला, राहुल पंसारी, व्यापार मंडल महासंघ फागी के अध्यक्ष कुलदीप श्रीमाल,सहित सारा समाज मोजूद था।

राजाबाबू गोधा जैन महासभा मिडिया प्रवक्ता राजस्थान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here