फागी कस्बे सहित परिक्षेत्र के जिनालयों में जैन धर्म के 14 वें तीर्थंकर अनंतनाथ भगवान का ज्ञान एवं मोक्ष कल्याणक, तथा 18 वें तीर्थंकर अरहनाथ भगवान का मोक्ष कल्याण दिवस मनाया हर्षोउल्लास पूर्वक

0
2

फागी कस्बे सहित परिक्षेत्र के जिनालयों में जैन धर्म के 14 वें तीर्थंकर अनंतनाथ भगवान का ज्ञान एवं मोक्ष कल्याणक, तथा 18 वें तीर्थंकर अरहनाथ भगवान का मोक्ष कल्याण दिवस मनाया हर्षोउल्लास पूर्वक

फागी संवाददाता
18 मार्च 2026
फागी कस्बे सहित परिक्षेत्र के चकवाडा, चोरू,नारेड़ा,मंडावरी, मेहंदवास, निमेडा, लसाडिया तथा लदाना सहित कस्बे के जिनालयों मे
जैन धर्म 14 वें तीर्थंकर अनंतनाथ भगवान का ज्ञान एवं मोक्ष कल्याणक महोत्सव तथा 18 वें तीर्थंकर अरहनाथ भगवान मोक्ष कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया, कार्यक्रम में जैन महासभा के प्रतिनिधि राजाबाबू गोधा ने शिरकत करते हुए बताया कि कस्बे के मुनि सुव्रतनाथ जिनालय में प्रातः श्री जी का अभिषेक करने के बाद समाज की ओर से सामूहिक रूप से शांतिधारा कर अष्टद्रव्यों से पूजा अर्चना कर जैन धर्म के 14 वें तीर्थंकर अनंतनाथ भगवान का ज्ञान एवं मोक्ष कल्याणक तथा 18 वें तीर्थंकर अरहनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव का जयकारों के सामूहिक रूप से अर्घ्य एवं लाडू चढ़ाकर सुख समृद्धि और शांति की कामना की गई, कार्यक्रम में महिला मंडल की कमला कासलीवाल एवं आशा बजाज ने बताया कि अनंतनाथ भगवान जैन धर्म के 14 में तीर्थंकर थे, जो असीम ज्ञान, दर्शन और शक्ति के प्रतीक माने जाते है, उनका जन्म अयोध्या में राजा सिंह सेन और रानी सुयशा के घर हुआ था, वे सत्य ,अहिंसा और आत्म अनुशासन के संदेश के लिए पूजनीय है, उन्होंने दीक्षा लेकर शाश्वत तीर्थ सम्मेद शिखर जी से मोक्ष प्राप्त किया था इसी कड़ी में महिला मंडल की सुशीला झंडा एवं अंजू टीबा ने अरहनाथ भगवान के बारे में बताया की अरहनाथ नाथ भगवान सातवें चक्रवर्ती थे , उन्होंने हस्तिनापुर में आम वृक्ष के नीचे हजार राजाओं के साथ दीक्षा ली थी, और चक्रपुर में प्रथम आहार ग्रहण किया था, उनके शासन देव का नाम शनमुख यश और शासन देवी का नाम धारिणी यक्षिणी था, उन्होंने कठिन तपस्या करके सम्मैद शिखर पर्वत से मोक्ष प्राप्त किया था।कार्यक्रम में समाज के वयोवृद्ध फूलचंद गिंदोढी, कपूरचंद नला मोहनलाल झंडा, महावीर कठमाना भागचंद जैन टीबा ,कैलाश कासलीवाल, हरकचंद झंडा ,हनुमान कलवाड़ा,रमेश बजाज, महेंद्र गोधा,महावीर बजाज,मुकेश गिन्दोढी, जीतू कासलीवाल,कमलेश चोधरी , सुशील कासलीवाल, आशु झंडा,राहुल टीबा, मनीष गोधा,राजाबाबू गोधा तथा, संतरा झंडा, कमला सिंघल, प्रेम देवी पंसारी ,पर्यूषणा झंडा,कमला कासलीवाल, हेमलता बजाज, शोभा झंडा,रेखा झंडा, गुणमाला झंडा, इलायची मोदी,आशा मोदी, रेखा हांडी गांव, ललिता सिंघल , अंजू टीबा ,संतोष मांदी,आशा बजाज,मधु गिंदोढी, सुनिता गिंदोढी,सुशीला झंडा एवं रिया जैन सहित सभी श्रावक श्राविकाएं मौजूद थे।

राजाबाबू गोधा जैन महासभा मिडिया प्रवक्ता राजस्थान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here