फागी कस्बे सहित परिक्षेत्र के जिनालयों में जैन धर्म के नौवें तीर्थंकर पुष्पदंत भगवान का मनाया गर्भ कल्याणक महोत्सव हर्षोल्ल्लास पूर्वक

0
4

फागी कस्बे सहित परिक्षेत्र के जिनालयों में जैन धर्म के नौवें तीर्थंकर पुष्पदंत भगवान का मनाया गर्भ कल्याणक महोत्सव हर्षोल्ल्लास पूर्वक

फागी संवाददाता

फागी कस्बे सहित परिक्षेत्र के चकवाडा, चोरू,नारेड़ा,मंडावरी, मेहंदवास, निमेडा, लसाडिया तथा लदाना सहित कस्बे के जिनालयों में जैन धर्म नौवें तीर्थंकर पुष्पदंत भगवान का गर्भ कल्याणक महोत्सव हर्षोल्ल्लास पूर्वक मनाया ,कार्यक्रम में जैन महासभा के प्रतिनिधि राजाबाबू गोधा ने अवगत कस्बे के श्री चंद्रप्रभु नसियां जी में प्रातः श्री जी का अभिषेक, शांतिधारा करने के बाद अष्टद्रव्यों से पूजा अर्चना कर आचार्य वर्धमान सागर जी महाराज,आचार्य‌ सुनील सागर जी महाराज,गुणसागर जी महाराज, आर्यिका आदिमति माताजी, गौरव मति माताजी सहित, जिनवाणी माता एवं 24 तीर्थंकरों सहित विभिन्न पूर्वाचार्यों के अर्घ्य अर्पित करने के बाद जैन धर्म के नौवें तीर्थंकर पुष्पदंत भगवान का जयकारों के साथ गर्भ कल्याणक महोत्सव का अर्घ्य चढ़ाकर विश्व में सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई।
कार्यक्रम में कन्हैया लाल सिंघल ,पारस नला,रमेश जैन बावड़ी, महेश बावड़ी, राजाबाबू गोधा , तथा समाज की वयोवृद्ध महिला रतनी देवी सिंघल, संतोष बावड़ी, सुरज्ञानी देवी कठमाना, सुशीला देवी गर्ग,मुन्नी देवी सिंघल,मैना जैन बावड़ी, मंजु गर्ग,संजू गर्ग बावड़ी, सुनिता कठमाना,ममता बावड़ी, नैना गर्ग ,रुपल जैन, रुचि जैन,संजू बावड़ी,लीला गर्ग,शिखा बावड़ी,प्रिया जैन,सहित सभी श्रावक- श्राविकाएं मौजूद थे।

राजाबाबू गोधा जैन महासभा मिडिया प्रवक्ता राजस्थान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here