फागी कस्बे सहित परिक्षेत्र के जिनालयों में जैन धर्म के छठे तीर्थंकर पदम प्रभु भगवान का मनाया मोक्ष कल्याणक महोत्सव हर्षोल्ल्लास पूर्वक
फागी संवाददाता
5 फरवरी 2026
फागी कस्बे सहित परिक्षेत्र के चकवाडा, चोरू,नारेड़ा,मंडावरी, मेहंदवास, निमेडा, लसाडिया तथा लदाना सहित कस्बे के जिनालयों मे
जैन धर्म छठे तीर्थंकर पदम प्रभु भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया, कार्यक्रम में जैन महासभा के प्रतिनिधि राजाबाबू गोधा ने बताया कि कस्बे के मुनि सुव्रतनाथ जिनालय में प्रातः श्री जी का अभिषेक करने के बाद समाज की ओर से सामूहिक रूप से शांतिधारा कर अष्टद्रव्यों से पूजा अर्चना कर विभिन्न तीर्थंकरों के अर्घ्य अर्पित किए,कार्यक्रम में आचार्य वर्धमान सागर महाराज, आचार्य इन्द्रनंदी जी महाराज, आचार्य विशुद्ध सागर महाराज, आचार्य सुन्दर सागर जी महाराज
गणिनी आर्यिका विशुद्ध मति माताजी,श्रुतमति माताजी, सुबोध मति माताजी,आर्यिका सुरम्य मति माताजी तथा जिनवाणी मां के अर्घ्य अर्पित कर जैन धर्म के छठे तीर्थंकर पदम प्रभु भगवान के मोक्ष कल्याणक महोत्सव का जयकारों के सामूहिक रूप से लाडू चढ़ाकर चढ़ाकर सुख समृद्धि और शांति की कामना की गई।कार्यक्रम में वयोवृद्ध कपूरचंद नला,मोहनलाल झंडा ,भागचंद जैन टीबा ,कैलाश कासलीवाल, सौभागमल सिंघल , प्रेमचंद कठमाना, महेंद्र गोधा , महावीर बजाज, हनुमान कलवाड़ा,महावीर मोदी,पदम टीबा,कमलेश चोधरी ,राजाबाबू गोधा तथा,प्रेम देवी पंसारी, कमला कासलीवाल, शोभा झंडा,रेखा झंडा,संगीता डेठानी, मंजू झंडा, पर्युषणा झंडा,मीनाक्षी मोदी, गुणमाला झंडा, आशा मोदी, रेखा हांडी गांव, ललिता सिंघल ,संतोष मांदी, आभा मोदी, आशा बजाज,पिंकी मोदी ,सुशीला झंडा एवं रिया जैन सहित सभी श्रावक श्राविकाएं मौजूद थे।
राजाबाबू गोधा जैन महासभा मिडिया प्रवक्ता राजस्थान












