फागी में आर्यिका श्रुतमति माताजी आर्यिका सुबोध मति माताजी स संघ के पावन सानिध्य में पावन चातुर्मास 2023 हेतु चातुर्मास समिति का हुआ गठन

0
165

धर्म परायण नगरी फागी में आर्यिका श्रुतमति माताजी आर्यिका सुबोध मति माताजी स संघ की पावन चातुर्मास 2023 की व्यवस्था हेतु सकल दिगम्बर जैन समाज की मीटिंग में सर्व सम्मति से चातुर्मास समिति का गठन किया गया मंदिर समिति के अध्यक्ष महावीर झंडा एवं महामंत्री कमलेश चोधरी ने बताया कि उक्त समिति में मोहनलाल झंडा, रतनलाल नला, संतोष बजाज टीबा वाले, सुरेश मांदी,सोभाग सिंघल, एवं केलास कडीला को (सरंक्षक), अनिल जैन कठमाना (अध्यक्ष), पारस मोदी (कार्याध्यक्ष), सुरेंद्र बावड़ी अशोक कागला (उपाध्यक्ष), विनोद कलवाड़ा (महामंत्री), मितेश लदाना, लेखराज गिंदोडी (मंत्री), सिद्ध कुमार मोदी, कमलेश जैन मंडावरा (कोषाध्यक्ष), मनीष गोधा, त्रिलोक जैन L. I. C .(प्रचार मंत्री), राजाबाबू गोधा (मीडिया प्रभारी), सतेंद्र झंडा, राजकुमार मांदी, कमलेश चौधरी ,विमल कलवाड़ा, शैलेंद्र कलवाड़ा, विकास पहाड़िया, एवं अग्रवाल युवा परिषद फागी (चोका व्यवस्था), मुकेश गिंदोडी, शांतिलाल धमाणा, (सांस्कृतिक मंत्री) सर्व सम्मति से मनोनयन किए गए। मिडिया प्रवक्ता राजाबाबू गोधा ने अवगत कराया कि पावन चातुर्मास 2023 को सकुशल संपन्न करवाने हेतु युवा ने टीम जोर सोर से तैयारियां शुरू कर दी है।

राजाबाबु गोधा जैन महासभा मीडिया प्रवक्ता राजस्थान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here