दुर्गापुरा गोशाला में जीसीएफ ट्रस्ट द्वारा गौमाता को 56 भोग का किया वितरण

0
7

दुर्गापुरा गोशाला में जीसीएफ ट्रस्ट द्वारा गौमाता को 56 भोग का किया वितरण

फागी संवाददाता
1 अप्रैल 2026

दुर्गापुरा गोशाला में जैन सिटीजन फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा महावीर जयंती के शुभ अवसर पर सामाजिक सरोकार के तहत राजस्थान गौ सेवा संघ, देशी गौ माता तीर्थ धाम के सहयोग से भगवान की पूजा आरती करते हुए दुर्गापुरा गोशाला में गायों को 56 भोग का प्रसाद खिलाया गया, कार्यक्रम में प्रसिद्ध समाजसेवी एवं परम मुनि भक्त अध्यक्ष प्रमोद जैन पहाड़िया ने बताया कि अप्रैल मई में ट्रस्ट द्वारा जीव व प्राणी दया के तहत पक्षियों के लिए परिंदें व शहर में जगह जगह शीतल जल की प्याऊ लगवाई जाएगी, जैन महासभा के प्रतिनिधि राजाबाबू गोधा ने बताया कि इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष ट्रस्टी सुधीर जैन गोधा,नीरज गंगवाल,जे.के . जैन,रश्मि कांत सोनी,प्रवीण जैन बड़जात्या व प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

राजाबाबू गोधा जैन गजट संवाददाता राजस्थान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here