दुर्गापुरा के चंद्र प्रभ दिगम्बर जैन समाज के तत्वाधान में भगवान महावीर का मनाया 2625 वां जन्मकल्याणक महोत्सव हर्षोउल्लास पूर्वक

0
7

दुर्गापुरा के चंद्र प्रभ दिगम्बर जैन समाज के तत्वाधान में भगवान महावीर का मनाया 2625 वां जन्मकल्याणक महोत्सव हर्षोउल्लास पूर्वक

फागी संवाददाता
30 मार्च
महावीर जयन्ती पूजन में सहभागिता:
दुर्गापुरा चंद्रप्रभ दिगम्बर जैन मंदिर ट्रस्ट कीअगुवाई में दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप तीर्थंकर जयपुर ने महावीर जयन्ती के समारोह में जयकारों के साथ सहभागिता निभाते हुए प्रभातफेरी निकाली,प्रभात फेरी मंदिरजी के चारों ओर की कालोनियों में नगर भ्रमण करते हुए रामलीला मैदान पर पहुंची,जिसमें तीर्थंकर ग्रुप के सदस्यों ने भगवान के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर पुण्यार्जन किया।इसी क्रम जयपुर शहर में 24 तीर्थंकरों के रथ का जुलूस निकला जिसमें ग्रुप के सदस्यों ने भाग लिया, कार्यक्रम में सभी ग्रुप के सदस्यों ने आचार्य वर्धमान सागर महाराज स संघ व आचार्य प्रज्ञा सागर जी महाराज स संघ का मिलन देखा व मंगलमय आशीर्वाद प्राप्त किया,बाद में सभा स्थल पर पूरे कार्यक्रम को देखा,कार्यक्रम के दौरान जब महावीर भगवान की अष्ट द्रव्यों से पूजन हुई उसमें भी तीर्थंकर ग्रुप ने एक द्रव्य की पूजन में बोली लेकर पुण्यार्जन किया जिसमें सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री यशकमल जी अजमेरा ने सहयोग कर लाभ दिलाया,सभी सदस्यों ने चंवर ढुलाकर वर्ल्ड रिकार्ड बनाने में भी सहयोग किया। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय होम्योपैथिक डॉक्टर डां.एम.एल जैन “मणि” ने सभी का आभार व्यक्त किया,इन सभी कार्यों में अन्य सदस्यों के अलावा डां शान्ति जैन मणि,डां मनीष जैन मणि डां अलका जैन डां श्रेय जैन व ई.हार्दिक जैन तथा श्रीमती शीला जैन का विशेष सहयोग रहा ।

राजाबाबू गोधा जैन गजट संवाददाता राजस्थान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here