डाक्टर शान्ति मणि जैन को महिला गौरव सम्मान से किया सम्मानित

0
3

डाक्टर शान्ति मणि जैन को महिला गौरव सम्मान से किया सम्मानित

फागी संवाददाता
7 मार्च
जयपुर शहर में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर श्री दिगम्बर जैन महासमिति त्रिशला संभाग दुर्गापुरा,जयपुर में हुई मीटिंग में महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा किये गये राष्ट्रीय स्तर के कार्यों के बारे में विभिन्न महिलाओ ने अपने विचार व्यक्त किए। बाद में सभी महिलाओं की राय से महिला गौरव सम्मान के लिए यशस्वी कार्याध्यक्ष डां.शान्ति जैन मणि का नाम कार्यकारिणी की मंत्री छवी जैन द्वारा प्रस्तावित किया गया, कार्यक्रम में अध्यक्ष श्रीमती रेणु पाण्या ने डां शान्ति जैन मणि का परिचय कराया, त्रिशला संभाग की संरक्षक श्रीमती चंदा सेठी ने डां.शान्ति जैन मणि द्वारा अब तक किये गये सेवा कार्यों के बारे में बताया और कहा ये धार्मिक कार्यों में मंदिरजी में समर्पित हैं,अभी हाल ही में इन्होंने पूज्य 105 गणनी आर्यिका सरस्वती माताजी की 4 पुस्तकों का प्रकाशन अपनी चंचला लक्ष्मी से कराकर समाज में नि:शुल्क वितरित किया है,सभी सदस्याओं ने डां.शान्ति जैन मणि को तिलक, माला पहनाकर, सिर पर क्राउन लगाया व साडी का मोमेन्टों प्रदान किया। बाद में डां शान्ति जैन मणि ने अपने उद्बोधन में उनके माध्यम से किये धार्मिक व सेवा कार्यों का विवरण दिया और कहा ये सब मेरे पति डां एम एल जैन मणि के सहयोग से ही संभव हो सका है अन्त में त्रिशला संभाग ने सभी सदस्यों को जलपान कराया।

राजाबाबू गोधा जैन गजट संवाददाता राजस्थान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here