दीपावली से पहले विशेष योग में करें खरीददारी

0
12

मुरैना (मनोज जैन नायक) अधिकांशतः लोग दीपावली पर खरीददारी करते हैं । इसबार भी दीपावली पर खरीददारी के विशेष योग बन रहे हैं ।
वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन ने जानकारी में कहा कि जब किसी कार्यो को करने के लिए कार्य विशेष मुहूर्त नहीं मिलता तब भी सर्वार्थ सिद्धि योग,अमृत सिद्धि योग,रवि योग , द्विपुष्कर योग,त्रिपुष्कर,रविपुष्य
,गुरुपुष्य योगों में चर,शुभ,लाभ,अमृत की चौघड़िया में कार्य करने से सफलता मिलती है।
शारदीय नवरात्रि से दीपावली तक इस वार नो दिन सर्वार्थ सिद्धि योग,दो दिन अमृत सिद्धि योग,छः दिन रवि योग एक दिन त्रिपुष्कर योग एक दिन गुरुपुष्य योग निर्मित हो रहे है जिसमे दीपावली से सात दिनों के अंदर ही गुरुपुष्य योग 24 अक्टूबर के दिन पूरे दिन रात बनेगा इस योग को श्रेष्ठ योगों की संज्ञा दी गई है। इस में स्वर्ण,चांदी के आभूषण,कपड़े,मकान, वाहन खरीदना लाभ दायक है इस के बाद धन त्रयोदशी के दिन त्रिपुष्कर योग सूर्योदय से 10:33 बजे तक है इस योग की विशेषता यह है कि जो भी वस्तु की प्राप्ति होती हैं तो दो बार और वह वस्तु मिलती है।
जैन ने कहा जिस योग का जैसा नाम वैसा ही वो फल देता है। सर्वार्थ सिद्धि योग में सभी कार्य विना विघ्न बाधा के पूर्ण होते है अमृत सिद्धि योग में कार्यों का फल अमृत के समान अर्थात स्थाई प्राप्त होता हैं। रवि योग सम्पूर्ण कुयोगों का हरण करता है।
कब किस दिन कितने बजे कोनसा योग रहेगा:-
सर्वार्थ सिद्धि योग –
05- अक्टूबर को प्रातः 06:17 से 21:23 बजे तक।
07- को प्रातः 06:18 बजे से रात 02:25 बजे तक।
12- को प्रातः 06:21 बजे से रात 04:27 बजे तक।
15-को रात 10:08 बजे से पूरी रात सुबह 06:23 बजे तक।
17-को प्रातः 06:24 बजे से दिन रात
18- को प्रातः 06:24 बजे से 13:26 बजे तक।
21-को प्रातः 06:26 बजे से दिन रात
24- को प्रातः 06:28 बजे से दिन रात।
30- को प्रातः 06:32 बजे से 21: 43 बजे तक

रवि योग –
06-को प्रातः 06:17 बजे से रात 12:11 बजे तक।
08- को प्रातः 0618 बजे से रात 04:08 बजे तक
12- को प्रातः 06:21 बजे से दिन रात।
13-को प्रातः 06:21 बजे से दिन रात।
16-को प्रातः 06:23 बजे से 19:18 बजे तक।
22-को 06:27 बजे से दिन रात।

त्रिपुष्कर योग –
29- को प्रातः 06:31 बजे से 10:31 बजे तक।

गुरुपुष्यामृत योग –
24- को प्रातः 06:28 बजे से दिन रात रहेगा।
उपरोक्त सभी योगों में भूमी , प्लाट, मकान,दुकान वाहन,इलेक्ट्रॉनिक सामान, आभूषण, वर्तन कपड़े आदि खरीदे जा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here