दिगम्बर मुनि प्रणम्य सागर महाराज का कल होगा धर्मनगरी कामवन में प्रवेश

0
1

दिगम्बर मुनि प्रणम्य सागर महाराज का कल होगा धर्मनगरी कामवन में प्रवेश
बोलखेड़ा ग्राम में पंचकल्याणक हेतु प्रथम बार हो रहा आगमन
संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य अर्हम योग प्रणेता दिगंबर जैन मुनि प्रणम्य सागर महाराज का ससंघ 12 फरवरी को प्रातः धर्म नगरी कामवन कामां में मंगल प्रवेश होगा तो डीग गेट पर जैन समाज कामां द्वारा की जाएगी आगवानी। उधर पूर्व में विराजमान आचार्य विनीत सागर संघ से होगा मंगल मिलन।
सकल दिगंबर जैन समाज कामां के अध्यक्ष अनिल जैन ने बताया कि मथुरा चौरासी से पद विहार करते हुए रात्रि विश्राम राजकीय विद्यालय सुहरा में कर 12 फरवरी को प्रातः मुनि प्रणम्य सागर महाराज का मंगल प्रवेश होगा। इस अवसर पर दो धाराओं का मिलन भी होगा। आचार्य विनीत सागर महाराज व मुनि अर्पण सागर महाराज शीतकालीन वाचना हेतु पूर्व में ही विजयमती त्यागी आश्रम में विराजमान हैं। जैन समाज द्वारा डीग गेट से मुख्य बाजार होते हुए मुनि संघ का मंगल पदार्पण कराया जाएगा।
बोलखेड़ा में पंचकल्याणक हेतु आगमन जैन समाज के संजय जैन बड़जात्या ने अवगत कराया कि मुनि प्रणम्य सागर महाराज का ब्रज क्षेत्र में प्रथम बार आगमन हो रहा है वह बोल खेड़ा ग्राम स्थित पंच बालयती तीर्थ पर 15 फरवरी से आयोजित पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में सानिध्य प्रदान करने के लिए पधार रहे हैं। गोकुल राम चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा घट यात्रा ध्वजारोहण के साथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ 15 फरवरी से होगा। मुनि संघ आगमन से युवा वर्ग में विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here