दिगंबर जैन तीर्थ निर्देशिका की प्रति मुनि श्री आदित्य सागर जी को भेंट की
इंदौर
गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड प्राप्त दिगंबर जैन तीर्थ निर्देशिका की प्रति निर्देशिका के प्रधान संपादक श्री हंसमुख गांधी ने अंजनी नगर में श्रुत संवेगी मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज संसघ को भेंट की। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी डॉ जैनेंद्र जैन, दिगंबर जैन समाज अंजनी नगर के अध्यक्ष देवेंद्र सोगानी, ऋषभ पाटनी छत्रपति नगर समाज के अध्यक्ष भूपेंद्र जैन, राकेश नायक, वीरेन्द्र जैन, श्रुत जैन आदि उपस्थित थे।
श्री गांधी ने निर्देशिका के संबंध में मुनिश्री को बताया कि तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए निर्देशिका में देश के सभी प्रांतों में स्थित 267 दिगंबर जैन तीर्थो का नाम, उनका ऐतिहासिक महत्व, एवं यात्रियों के लिए तीर्थ पर उपलब्धआवास,भोजनशाला , धर्मशाला की जानकारी एवं एसटीडी कोड सहित तीर्थ क्षेत्र का फोन एवं मोबाइल नंबरऔर तीर्थ की लोकेशन क्यूआर कोड के साथ प्रकाशित की गई है। इसी के साथ निकटतम प्रमुख नगर एवं समीपवर्ती अन्य तीर्थ स्थलों की जानकारी एवं निकटतम एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, की जानकारी के साथ यात्रियों के लिए तीर्थ पर उपलब्ध आवागमन के साधन और तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महामंत्री का मोबाइल नंबर भी निर्देशिका में प्रकाशित किया गया है।
निर्देशिका में अमेरिका, लंदन, हॉ़गकांग, ताइवान, बैंकॉक पाकिस्तान आदि अनेक देशों के जैन मंदिरों की पते सहित सूची, एवं फोन मोबाइल नंबर ईमेल आईडी, वेबसाइट की जानकारी भी प्रकाशित की गई है। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि महाराजश्री ने निर्देशिका को तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज बताते हुए श्री गांधी के श्रम साध्य प्रयास की सराहना की और उन्हें समाज सेवा के क्षेत्र में सदैव सक्रिय बने रहने का आशीर्वाद भी दिया।
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha












