प्रत्येक जैन परिवार को अपने घरो में अरिहंत आचार्य के चित्र लगाना चाहिए जिससे घरों में शांति बनी रहती है
दिगंबर जैन संत प्रवचन केसरी विश्रांत सागर महाराज
राजस्थान जिला बूंदी नैनवा से महावीर सरावगी के द्वारा
छतरपुर मध्य प्रदेश 16 मार्च सोमवार 2026
अपने घरों में प्रातः काल मंगल बेला में उठते हैं आचार्य सिद्ध प्रमेस्ट्री के दर्शन करने से पूरा दिन मंगलमय होता है यह शुभ संकेत थे
भगवानों के दर्शन से कोई बड़े दर्शन नहीं होते
संत ने बताया कि हम दिगंबर हैं आप भी दिगंबर कहलाते हैं सबसे बड़ा समर्पण भावना ईश्वर के प्रति रखने में मनुष्य के सभी कार्य संपन्न होना मुनि ने बताया मंदिर आने में इतना लाभ नहीं मिलता जितना समर्पण मंदिर के प्रति रखने में होता है आप मनुष्य धर्म की बात आने पर अपनी शक्ति को छिपा लेते हो और गृहस्ती की बात आने पर अपनी शक्ति को बढ़ा लेते हो धर्म कार्य मे अपनी शक्ति को बढ़ाना चाहिए
मुनि ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया की अपनी पढ़ाई पर पूरी मेहनत करना चाहिए तभी अच्छा रिजल्ट आता है बिना मेहनत के कहीं पर भी सफलता मिलना असंभव बताया
अपने जीवन में किसी गुरु का होना बहुत ही आवश्यक है गुरु ने जो मुझे दिया है वह आज दिन तक कोई नहीं दे पाया मेरे गुरु ने मुझे अंधेरे से निकाल कर प्रकाश मे खड़ा कर दिया आज तुम सबसे उंचे मुझे देख रहे हो मुझे बिठाने वाले और कोई नहीं मेरे गुरु गणाचार्य विराग सागर जी महाराज है
मेरे गुरु मेरे हृदय में बसे हुए हैं मैं उनके प्रतिदिन दर्शन करता हूं वह सदैव मेरे साथ रहते हैं गुरु से मैं दूर कभी नहीं हूं उन्होंने जो मुझे ज्ञान दिया है वह कोई नहीं दे सकता ज्ञान का ही प्रभाव है जिससे आज में धर्म सभा को संबोधित कर रहा हूं
भगवान महावीर स्वामी की जन्म जयंती हम इसीलिए मानते हैं कि भगवान आदर्श पुरुष थे उनके बताये मार्ग पर आज पूरा देश चल रहा है
उन्होंने प्राणी मात्र को अपने शत उपदेश में बताया था कि प्रत्येक जीवन के प्रति दया करो यही सबसे बड़ा धर्म है किसी प्राणी किसी जीव को सताना धर्म नहीं है भगवान की जन्म जयंती पर हमें कुछ न कुछ एक नियम ऐसा लेना चाहिए जिससे हमारा जयंती मनाना सार्थक हो
अपार मुनि भक्तों ने मुनि के जय जयकार के नाम से जिनालय को गूंजायमान किया
महावीर कुमार सरावगी जैन गजट संवाददाता नैनवा जिला बूंदी राजस्थान
आज दिनांक 16 मार्च को परम पूज्य प्रवचन केसरी मुनि श्री 108 विश्रांत सागर जी महाराज के ससंघ के आहार गंगायज में हुए, छतरपुर के भक्तों ने मुनि श्री को दिए आहार ,कल प्रातः काल लगभग 8:00 बजे छतरपुर में मुनि श्री ससंघ का मंगल प्रवेश होगा, तत्पश्चात् बड़े मंदिर जी मुनि श्री के मंगल प्रवचन















