प्रेस विज्ञप्ति:
दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के चुनाव हेतु समन्वय व मीडिया प्रभारी नियुक्त
15 मार्च 2026 को होना है निर्वाचन
इंदौर, 22 फरवरी 2026: दिगंबर जैन समाज (सामाजिक संसद) इंदौर के आगामी 15 मार्च को होने वाले त्रिवर्षीय चुनाव को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी नरेंद्र कुमार जैन ने समन्वय हेतु समाज के तीन वरिष्ठ श्रेणीजन की नियुक्ति की है। जारी आदेश के अनुसार कार्यवाहक अध्यक्ष दिलीप पाटनी की अनुशंसा पर इन नामों को सहायक के रूप में नियुक्त किया गया है।
नियुक्त किए गए समन्वय सहयोगियों में श्री प्रिंसपाल टोंग्या, श्री कुशलराज जैन एवं श्री राजेंद्र जैन अलबेला शामिल हैं। ये तीनों चुनाव प्रक्रिया में समन्वय स्थापित करने एवं व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने में सहयोग करेंगे।
इसके अलावा चुनाव के दौरान प्रचार-प्रसार एवं सूचना संप्रेषण के लिए मीडिया प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं। मीडिया प्रभारी के रूप में श्रीमती रेखा जैन, श्री राजेश जैन दद्दू तथा कु. नेहा जैन को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मुख्य चुनाव अधिकारी ने समाज के सभी सदस्यों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि चुनाव प्रक्रिया पारदर्शिता और अनुशासन के साथ संपन्न कराई जाएगी।
(प्रेषक: श्री नरेंद्र कुमार जैन, पूर्व न्यायधीश एवं वरिष्ठ अधिवक्ता, मुख्य चुनाव अधिकारी, दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद, इंदौर)












