दिगम्बर जैन समाज इंदोर इतिहास रचने की तैयारी में
राजेश जैन दद्दू
इंदौर
मुनिकुंजर ज्येष्ठाचार्य आदि सागर जी (अकंलीकर) परम्परा के चतुर्थ पट्टाधीश 108 आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज ससंघ ( 60पीच्छी) का भव्य मंगलमय वर्षायोग चातुर्मास इस वर्ष 2026 मां अहिल्या की नगरी इंदोर शहर में हो । धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस भावना के साथ इंदौर से समाजिक सांसद की अगुवाई में एक समाज का प्रतिनिधि मंडल आनंद गोधा इन्द्रर सेठी केलाश लुहाड़िया डॉ गिरिश पाटोदी संदीप गंगवाल आदि समाज जन के साथ बड़ोदा में विराजमान आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज संसघ को इंदौर जैन समाज की मंगल भावनाओं के साथ आचार्य संसघ से भेंट कर आचार्य श्री से इस वर्ष का वर्षायोग का परम सोभाग्य इंदौर दिगम्बर जैन समाज को प्राप्त हो कि भावना के साथ आचार्य श्री संसघ के चरणों में श्रीफल समर्पित कर अपनी मंगल भावना प्रकट की । आचार्य श्री ने प्रतिनिधि मंडल को प्रसन्नता पुर्वक आशीर्वाद देते हुए कहा कि आप सब की मंगल भावना बहुत अच्छी है आप सब निरंतर गुरु भक्ति करें आप सब की भावना पुरी होने की प्रबल संभावना है , दद्दू ने कहा कि यह इंदोर शहर का सोभाग्य होगा जब वात्सल्य निधी का ऐतिहासिक चातुर्मास इंदोर में होगा आइये हम सब भावना भाएं कि गुरुदेव की स्वीकृति हमें मिले ओर हम सब उनकी अमृतमय वाणी सुनकर धन्य होवे । नमोस्तु शासन जयवंत हो।












