दिगंबर जैन पाठशाला डडूका के बच्चों के की समुच्चय पूजा: पारसनाथ चंद्र प्रभ जन्म तप कल्याणक पर्व पर एक्टिव मॉडल प्रतियोगिता होगी आज 15दिसंबर को………………….
दिगंबर जैन पाठशाला डडूका के बच्चों द्वारा आज प्रातः पार्श्वनाथ भगवान के जलाभिषेक के बाद सामूहिक रूप से समुच्चय पूजा एवं रविव्रत पार्श्वनाथ पूजा पढ़ी गई। बच्चो ने सस्वर अष्ट द्रव्य और अर्घ्य समर्पित किए। पाठशाला प्रेरक अजीत कोठिया के नेतृत्व में बच्चो ने जयमाला पढ़ी और विश्व शान्ति हेतु शांति पाठ कर प्राणी मात्र के लिए सुख समृद्धि हेतु मंगल कामनाएं की। इसी क्रम में आज दिनांक 15 दिसंबर को पार्श्वनाथ भगवान ओर चंद्र प्रभ जन्म तप कल्याणक पर्व पर तीर्थों ओर तीर्थंकरों की जीवनी पर आधारित ऐक्टिव मॉडल निर्माण प्रतियोगिता स्थानीय पार्श्वनाथ सभागार में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में 9टीमें सांची जैन, रियल जैन, कल्प जैन, चर्या जैन, सिद्धम जैन, मिष्ठी जैन , कथनी और हर्षल जैन के नेतृत्व में हिस्सा ले रही है। प्रतियोगिता के निर्णायक वीरेंद्र जैन और पलाश जैन होंगे। आयोजन की तैयारियां पाठशाला प्रेरक अजीत कोठिया, मनोज एस शाह एवं धनपाल शाह के निर्देशन में पूरी करली गई है।
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha












