दिगंबर जैन पाठशाला डडूका के बच्चो द्वारा आज रविवारीय पूजा में अष्टान्हिका पर्व के दौरान पंच मेरु पूजा

0
3

दिगंबर जैन पाठशाला डडूका के बच्चो द्वारा आज रविवारीय पूजा में अष्टान्हिका पर्व के दौरान पंच मेरु पूजा, नंदीश्वर द्वीप पूजाएं पढ़ कर शांतिपाठ किया गया। आयोजन मे 14बच्चो ने हिस्सा लिया। इससे पूर्व गर्भ गृह में बच्चों ने पार्श्वनाथ भगवान का अभिषेक किया। पाठशाला प्रेरक अजीत कोठिया के निर्देशन में बच्चों ने अष्टान्हिका पर्व के महत्व पर जानकारी ली। अष्टान्हिका पर्व साल में तीन बार क्रमशः कार्तिक, फाल्गुन ओर आषाढ़ मास में मनाए जाते हैं। बच्चों ने आज 18वे तीर्थंकर भगवान अरहनाथ के कैवल्य ज्ञान कल्याणक के अवसर पर उन्हें अर्घ्य समर्पित कर उनका पावन णमोकारमयी स्मरण किया। तीर्थंकर भगवान अरहनाथ का कैवल्य ज्ञान कल्याणक हस्तिनापुर नगरी में हुआ था।
बच्चो ने सामूहिक महाअर्घ्य समर्पण से पूर्व आचार्य विद्यासागर जी, आचार्य समय सागर जी एवं गुरु मां विज्ञानमति माताजी को अर्घ्य समर्पित किए।
संचालन अजीत कोठिया ने किया आभार रियल जैन एवं मानवी सेठ ने किया। इससे पूर्व पाठशाला के छात्र कल्प सुधीर सेठ के जन्म दिन पर पाठशाला डडूका परिवार द्वारा हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here