दिगम्बर जैन महिला समिति राजस्थान अंचल दुर्गापुरा की अगुवाई में “घर-घर मंगलाचार” कार्यक्रम श्रद्धापूर्वक हुआ सम्पन्न
फागी संवाददाता
28 मार्च
श्री दिगम्बर जैन महिला महासमिति, राजस्थान अंचल के आह्वान पर
भगवान आदिनाथ के जन्म एवं तप कल्याणक तथा भगवान महावीर स्वामी की जयंती के पावन अवसर पर
त्रिशला संभाग, दुर्गापुरा द्वारा दिनांक 28 मार्च को रात्रि 8:00 बजे सुरेन्द्र बड़जात्या के निवास स्थान,
मैंना सदन, 84, श्रीजी नगर, दुर्गापुरा में “घर-घर मंगलाचार” कार्यक्रम भक्ति एवं श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ, कार्यक्रम में समाज के अनेक श्रावक-श्राविकाओं ने सपरिवार उपस्थित होकर मंगलाचरण, पूजा-अर्चना एवं धार्मिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए धर्म लाभ अर्जित किया।
कार्यक्रम उक्त अवसर पर महिलाओं ने लाल साड़ी एवं पुरुषों ने सफेद वेशभूषा धारण कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई,कार्यक्रम के सफल आयोजन में मैंना जैन, सिद्धार्थ -प्रीति, आदित्य -अनुभा, गौरव-राशी एवं अंकुर-प्रतिभा जैन बडजात्या (उगरियावास) का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के दौरान नरेंद्र जी बड़जात्या का विशेष योगदान रहा एवं अंत में सिद्धार्थ एवं आदित्य बडजात्या ने बताया कि कार्यक्रम के समापन में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने आयोजन की भूरी भूरी सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
राजाबाबू गोधा जैन गजट संवाददाता राजस्थान














