दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष का चुनाव संवैधानिक तरीके से कराऐंगे

0
2

दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष का चुनाव संवैधानिक तरीके से कराऐंगे
निर्वाचन अधिकारी जस्टिज एन के जैन होंगे
दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद कीर्ति स्तंभ की एक विशेष साधन सभा एरोडृम रोड स्थित महावीर बाग में संपन्न हुई जिसमें नगर के135 मंदिरों के 400 सांसद प्रतिनिधि एवं सैकड़ो की संख्या में समाज के वरिष्ठ जन सम्मिलित हुए और करतल ध्वनि के बीच सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि पिछले कुछ दिनों से समाज में अध्यक्ष के चुनाव को लेकर उत्पन्न गतिरोध को समाप्त करने के लिए नवीन अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ की जाएगी एवं आगामी दिनों में दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष का चुनाव निष्पक्ष एवं वैधानिक तरीके से सांसद प्रतिनिधियों के द्वारा किया जाएगा।इस हेतु सेवा निवृत जस्टिस नरेंद्र जैन को सर्वसम्मति से निर्वाचन अधिकारी भी मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ विचारक श्री हुकुमचंद जैन सांवला ने संविधान का महत्व बताते हुए कहां की समाज संगठन के सभी कार्यों मे
सदस्यों की सहभागिता एवं सामान्य की भावना के साथ संविधान के अनुसार होना चाहिए। पोरवाड़ जैन समाज के अध्यक्ष श्री नवीश जैन ने कहा कि जो भी अध्यक्ष बने उसे चुनाव पूर्व अपना घोषणा पत्र समाज के समक्ष रखना चाहिए। रिटायर्ड डीएसपी श्री डी के जैन ने कहां की नेतृत्व का चयन संविधान के अनुसार पारदर्शिता से होना चाहिए।
श्री सुभाष सेठिया ने समाज की परंपराओं के अनुरूप एवं संवैधानिक, लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से नवीन अध्यक्ष चयन हेतु प्रस्तावित कार्य प्रणाली पर प्रकाश डाला।
श्री महामंत्री श्री सुशील पांड्या ने कहा कि विगत दिवस मुनि श्री प्रमाण सागर जी के चातुर्मास के दौरान सामाजिक संसद के अध्यक्ष सहित पूरी कार्यकारिणी ने मुनि श्री की भावना के अनुरूप उन्हें आस्वस्त किया था कि संविधान की प्रक्रिया के तहत संसद के अध्यक्ष का चुनाव कराएंगे और हम उसी अनुरूप चुनाव कराएंगे।
मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि सभा का संचालन करते हुए श्री प्रदीप चौधरी ने संसद की स्थापना के पूर्व से लेकर आज तक संपन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला एवं सदन को अवगत किया की अभी तक की परंपरा के अनुसार सामाजिक संसद के अध्यक्ष का चुनाव वैधानिक तरीके से मतदान के द्वारा अथवा सांसदों की सर्वानुमति से संपन्न होते रहे हैं। सभा की अध्यक्षता कर रहे कार्यवाहक अध्यक्ष श्री दिलीप पाटनी ने कहा कि चुनाव पूर्व की तरह पारदर्शिता से एवं संवैधानिक प्रक्रिया से होंगे एवं सांसदों को मतदान का अधिकार रहेगा। सभा को शील कुमार जैन एवं राजेंद्र जैन आईटीएल ने भी संबोधित किया।
प्रारंभ में समाज संरक्षिका श्रीमती पुष्पा प्रदीप कासलीवाल ने वरिष्ठ समाजसेवी श्री दिलीप पाटनी गोयल नगर संसद का अस्थाई कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किए जाने की घोषणा की श्री पाटनी संसद के आगामी अध्यक्ष का निर्वाचन न होने तक कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में कार्य करते रहेंगे।
इस अवसर पर एडवोकेट अरविंद जैन, डॉ जैनेन्द्र जैन राजेश लॉरेल, अमित कासलीवाल, बाहुबली र्पांड्या, संदीप मोयरा, कीर्ति पांड्या नवीन गोधा, मनोहर झांझरी पार्षद राजीव जैन, प्रिसपाल टोंग्या भूपेंद्र जैन,
अखिलेश सोधिया, विपुल बांझल संजय मेगनस संजय अहिंसा आदि समाज श्रेष्ठि उपस्थित थे। आभार श्री राजेंद्र सोनी ने माना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here