समाजसेवी श्री विमल बडजात्या मदनगंज किशनगढ़ निवासी बने अध्यक्ष एवं मंत्री जयकुमार गंगवाल बने चकवाडा
फागी संवाददाता
धर्मगुणामृत ट्रस्ट चकवाडा में 26 जनवरी 2025 को गुण स्थली पर सभी ट्स्टी सदस्यों की उपस्थिति में मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमे पूर्व कार्यकारिणी का समय पूर्ण होने पर उपस्थित ट्रस्टीगणों की उपस्थिति में चुनाव प्रकिया पूर्ण की गई,सर्व सम्मति से जिसमें अध्यक्ष विमल बडजात्या मदनगंज किशनगढ़,मंत्री जयकुमार गंगवाल एवं कोषाध्यक्ष विनोद कुमार कलवाड़ा फागी को सर्व सम्मति से नवीन पदों से नवाजा गया उक्त समय
1.मुख्य ट्रस्टी ताराचंद जैन स्वीट केटरर्स जयपुर,
2. अशोक जी जैन अनोपडा तत्कालीन अध्यक्ष
3. गुण सागर जी महाराज के संघपति विमल जी बडजात्या
4. ट्रस्ट के प्रवक्ता जयकुमार जी गंगवाल
5.कोषाध्यक्ष विनोद कलवाड़ा
6. महेंद्र जैन बावड़ी वाले
7. श्रीमति सुलोचना जैन
8. श्रीमती पूर्वयी जी जैन
9. डा० आभा जैन
10. श्री महेंद्र कासलीवाल
11. श्री कमल सोगानी
12.मनीष जैन
13. नवीन गंगवाल
सभी ट्रस्टियो की उपस्थिति में धर्म गुणा मृत ट्रस्ट की नव कार्यकारिणी का गठन किया गया।जिसके पश्चात्त नव कार्यकारिणी समिति का महाराज की समाधि स्थली पर सम्मान किया गया एवं परम पूज्य गुरुवर 108 श्री गुण सागर जी महाराज को अर्घ समर्पित कर आशीर्वाद लिया गया, नवीन कार्यकारिणीको विनोद जैन एडवोकेट चकवाडा, नरेंद्र गंगवाल चकवाडा,फागी पंचायत समिति के पूर्व प्रधान सुकुमार झंडा फागी, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष महावीर झंडाफागी ,सरावगी समाज के अध्यक्ष महावीर अजमेरा फागी, तथा जैन महासभा के प्रतिनिधि राजा बाबू गोधा सहित सभी पदाधिकारियों ने नवीन कार्यकारिणी को मंगलमय शुभकामनाएं प्रेषित की है।
राजाबाबू गोधा जैन महासभा मिडिया प्रवक्ता राजस्थान