धर्मगुणामृत ट्रस्ट चकवाडा के संरक्षक अशोक जैन अनोपडा की अगुवाई में आचार्य वर्धमान सागर महाराज स संघ को पावन चातुर्मास 2025 हेतु बिजोलिया में किया श्री फल भेंट

0
7

फागी संवाददाता

चकवाडा से धर्मगुणामृत ट्रस्ट के सरंक्षक अशोक जैन अनोपडा की अगुवाई में भीलवाड़ा जिले के बिजोलिया में विराजमान जैनाचार्य वात्सल्य वारिधी आचार्य 108 श्री वर्धमान सागर महाराज स संघ के दर्शनार्थ चकवाडा से धर्मगुणामृत ट्रस्ट के ट्रस्टियों का एक दल गया जहां पर धर्म गुणामृत ट्रस्ट पर पावन चातुर्मास 2025 हेतु आचार्य श्री को श्रीफल भेंट कर मंगलमय आशीर्वाद प्राप्त किया, जैन महासभा के प्रतिनिधि राजाबाबू गोधा ने बताया कि उक्त समय ट्स्ट के संरक्षक अशोक जैन अनोपडा, अध्यक्ष विमल कुमार जैन बडजात्या, महामंत्री एवं प्रवक्ता जयकुमार गंगवाल, हरकचंद गंगवाल,कमल सोगानी दूदू, सुकुमार बोहरा मोजमाबाद , मोहनलाल अजमेरा मंडावरी, महावीर बाकलीवाल चौरु , महेंद्र कासलीवाल, विनोद कलवाड़ा फागी, तथा महेंद्र कुमार पाटनी उरसेवा वाले मदनगंज किशनगढ़ निवासी ने सामूहिक रूप से श्रीफल भेंट कर मंगलमय आशीर्वाद प्राप्त किया।

राजाबाबू गोधा जैन महासभा मिडिया प्रवक्ता राजस्थान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here