धर्म सभा में बरसी महावीर की वाणी शोभायात्रा में पहली बार चले 24 तीर्थंकरों के 24 स्वर्णिम आभा युक्त रथ –

0
3

राजस्थान की राजधानी गुलाबी नगरी जयपुर शहर में राजस्थान जैनसभा की अगुवाई में जैनाचार्य वात्सल्य वारिधी 108 श्री वर्धमान सागर जी महाराज स संघ, एवं जैनाचार्य 108 श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज स संघ के पावन सानिध्य में वर्तमान शासन नायक, अहिंसा धर्म के प्रणेता, विश्व वंदनीय भगवान महावीर का 2625 वां जन्मकल्याणक महोत्सव हर्षोउल्लास मनाया उल्लास पूर्वक

धर्म सभा में बरसी महावीर की वाणी शोभायात्रा में पहली बार चले 24 तीर्थंकरों के 24 स्वर्णिम आभा युक्त रथ –

रामलीला मैदान में 24 पाण्डुक शिलाओं पर हुए आदिनाथ से महावीर 24 तीर्थंकरों के अभिषेक

2625 श्रद्धालुओं ने एक साथ 2625 चंवर ढुलाकर की श्री जी की भक्ति – बना विश्व कीर्तिमान

राजस्थान जैन सभा के 70 वर्ष के इतिहास में पहली बार 41 मुनि, आर्यिकाओं के पावन सानिध्य हुआ ऐतिहासिक कार्यक्रम

फागी संवाददाता
(राजाबाबू गोधा).

जयपुर 30 मार्च । पूरी दुनिया को’ जीओ और जीने दो’ का दिव्य संदेश देने वाले, अहिंसा धर्म के प्रणेता, विश्ववंदनीय भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव (जयन्ती समारोह) सोमवार को गुलाबी नगरी जयपुर में धूमधाम से मनाया गया,इस दौरान सुबह से ही शहर का चप्पा-चप्पा भगवान महावीर के जयकारों से गूंजता रहा, कार्यक्रम में राजस्थान जैन सभा शाखा फागी के महामंत्री राजाबाबू गोधा ने शिरकत करते हुए बताया कि मुख्य आयोजन राजस्थान जैन सभा, जयपुर के तत्वावधान में वात्सल्य वारिधि 108, आचार्य वर्धमान सागर महाराज ससंघ एवं व्याख्यान वाचस्पति आचार्य प्रज्ञा सागर महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में न्यूगेट के रामलीला मैदान पर हुआ,इस मौके पर ध्वजारोहण,दीप प्रज्ज्वलन, स्मारिका विमोचन, पहली बार 24 तीर्थंकरों के 24 पाण्डुक शिलाओं पर एक साथ कलशाभिषेक तथा 2625 चंवर एक साथ ढुलाने सहित धर्मसभा का भव्यता से आयोजन हुआ। उक्त
कार्यक्रम में शोभायात्रा में एक दर्जन झांकियां निकाली गई और वीरा प्रभु के ये बोल… आज महावीर जयंती है … जैसेे भजनों की स्वर लहरियों पर झूूमता-नाचता भक्तों का समूह कुछ ऐसा ही आंखों का सुकून पहुंचाने वाला दृश्य महावीर जयंती के अवसर पर परकोटे में निकली शोभायात्रा के दौरान देखने को मिला।
यह शोभायात्रा मनिहारों का रास्ता स्थित महावीर पार्क से प्रातः 7.00 बजे शुरू हुई,बैंडबाजों व ज्ञानवर्धक व संदेशात्मक झांकियों से सुशोभित यह शोभायात्रा चौड़ा रास्ता,त्रिपोलिया बाजार, बड़ी चौपड़ ,जौहरी बाजार, बापू बाजार, न्यू गेट होती हुई रामलीला मैदान जाकर समाप्त हुई, कार्यक्रम में शोभायात्रा के मार्ग में राज नेताओ, जगह -जगह व्यापारिक,सामाजिक ,संस्थाओं सहित प्रबुद्ध जनों ने पुष्प वर्षा व आरती उतारकर स्वागत व सत्कार किया,शोभायात्रा में भगवान महावीर के जीवन चरित्र व सामयिक विषयों को लेकर निकली झांकियों में भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव,अहिंसा से ही विश्व शांति, चोर बना भगवान महावीर जन्मोत्सव, नारी शिक्षा व संस्कार, वर्तमान का संकट वर्धमान ही समाधान,
भगवान महावीर पांच नाम एक संदेश, भगवान महावीर का बालपन, शिशु महावीर का पलना व पाण्डुक शिला पर अभिषेक, भगवान महावीर का जन्मोत्सव सहित अन्य विषयों पर आधारित झांकियों को लोग एकटक निहारते रहे। इस दौरान जिन-जिन मार्गों से यह शोभायात्रा गुजरी वे सभी मार्ग भक्ति और आस्था के रंग में सराबोर नजर आए, कार्यक्रम में राजस्थान जैन सभा के यशस्वी उपाध्यक्ष विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि उक्त शोभायात्रा में पहली बार 24 तीर्थंकरों के 24 स्वर्णिम आभा युक्त रथ शामिल हुए जिन पर सौधर्म इन्द्र, सारथी, कुबेर सहित अन्य इन्द्र बैठे 23 रथों के बाद आखिर में 24 वें रथ में भगवान महावीर की प्रतिमा स्वर्ण जड़ित रथ पर विराजमान थी, जिसमें समाज के भामाशाह धर्म श्रेष्ठी परिवार के रमेश कुमार ठोलिया श्री जी के चंवर ढुलाते चल रहे थे
कार्यक्रम में राजस्थान जैन सभा के कमेटी सदस्य व मुल्तान जैन समाज की भजन मण्डली आखिरी रथ के आगे भक्ति करते हुए चल रही थी, कार्यक्रम में जौहरी बाजार में आचार्य वर्धमान सागर महाराज ससंघ एवं आचार्य प्रज्ञा सागर महाराज ससंघ का भव्य मिलन हुआ जो देखने काबिल दृश्य था,दोनो संघों की 41 पिच्छिका शोभा यात्रा में शामिल हुई,महावीर पार्क से शुरू हुई यह शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई रामलीला मैदान पहुंचकर धर्मसभा में परिवर्तित हो गई, शोभा यात्रा में घोड़े पर जैन ध्वज लेकर विजय सोगानी बैठे हुए थे, कार्यक्रम में जौहरी बाजार में अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद् हेरिटेज संभाग जयपुर का विशेष आकर्षण रहा जिसमे कार्यक्रम के मुख्य संयोजक विनोद पापड़ीवाल ने बताया कि युवा परिषद् हेरिटेज के स्टेज पर संजय _अंजना शाह ने चित्र अनावरण, रमेश जैन _ माया तिजारिया परिवार ने दीप प्रज्ज्वलित किया, कार्यक्रम में राजेश -वर्षा बाकलीवाल,केलास चंद, माणक चंद,रमेश कुमार ठोलिया परिवार ने पुष्प वर्षा करने का सौभाग्य प्राप्त किया,मंच पर प्रसिद्ध संगीतकार वॉइस आफ पिंक सिटी नरेंद्रकुमार जैन ने विशेष प्रस्तुति दी देकर सभी श्रृद्धालुओं को भक्ति में रंग नृत्य करने का अवसर प्राप्त किया , कार्यक्रम में अध्यक्ष रुपेन्द्र जैन ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश जैन तिजारिया, राष्ट्रीय महामंत्री उदय भान जैन,प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय काला, प्रदेश महामंत्री विमल बज,प्रमुख समाजसेवी दीक्षांत हाडा,डा.राजीव जैन, सामूहिक जिनेन्द्र आराधना के अध्यक्ष राकेश गोधा, तथा जैन गजट के राजाबाबू गोधा सहित सभी पदाधिकारी गण मोजूद थे, जिसमें संभाग के दिनेश जैन, नरेश छाबड़ा, सुनिता गंगवाल, अक्षय बिलाला ,राजेश सेठी, तथा संजय छाबड़ा ने सभी आगंतुकों का दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया ,कार्यक्रम में
शोभायात्रा में बैण्ड बाजे, हाथी, घोडे, ऊट,लवाजमा के साथ महिला मंडल की सदस्याएं, विभिन्न स्कूलों के छात्र – छात्राएं, भजन मण्डलियां, बडी संख्या में श्रद्धालुगण नाचते गाते भक्ति में झूमते हुए शामिल हुए। शोभायात्रा का यह आलम था कि पहला छोर न्यू गेट था तब अंतिम छोर त्रिपोलिया बाजार में था, कार्यक्रम में समाज की विभिन्न संस्थाओं एवं समाज बन्धुओं की ओर से पूरे मार्ग पर जैन धर्म का प्रतीक पचरंगा के 108 स्वागत द्वार लगाये गये थे,शोभायात्रा समिति एवं श्री वीर सेवक मण्डल जयपुर के कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा की पूरी व्यवस्था सम्हाल रखी थी,कार्यक्रम में रामलीला मैदान पर वात्सल्य वारिधि आचार्य वर्धमान सागर महाराज ससंघ एवं व्याख्यान वाचस्पति आचार्य प्रज्ञा सागर महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में धर्म सभा का आयोजन किया गया।
इस मौके पर आचार्य प्रज्ञा सागर महाराज ने महावीर जयन्ती के प्रसंग पर बोलते हुए कहा कि भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव विश्व में अमन, चैन व शांति की स्थापना के लिए मनाया जा रहा है,आज पूरा विश्व विनाश के कगार पर है। इसे भगवान महावीर के पावन संदेश जीओ और जीने दो तथा अहिंसा से ही बचाया जा सकता है, उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति एक व्यक्ति को शाकाहारी बना दे तथा इस तरह देश में शाकाहारी बनाने की चैन बन जाए तो दस वर्ष में पूरा देश शाकाहारी बन सकता है तथा लाखों जीवों की हत्या बच सकती है। आज सामाजिक एकता की जरुरत है। समाज की राजनीति धर्म नीति के साथ तथा देश की राजनीति, राजनीति के साथ करनी चाहिए।
कार्यक्रम में आचार्य वर्धमान सागर महाराज ने अपनी मंगलमयी वाणी से श्रृद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव इसलिए मनाते हैं कि उन्होनें आज से 2624 वर्ष पूर्व अंतिम बार जन्म लिया था तथा उन्हें निर्वाण की प्राप्ति हो गई। इसलिए जन्म कल्याणक मनाते हैं ना कि जन्म जयंती। संयोग से जिस दिन भगवान महावीर का जन्म हुआ उस दिन भी सोमवार था और 2625 वर्ष बाद आज भी सोमवार है। उन्होंने पूरे विश्व को शांति, अहिंसा, शाकाहार का पाठ पढाया है, उन्होंने कहा आज का यह पावन दिवस हम सभी को भगवान महावीर जैसा बनने की प्रेरणा देता हैं। यह दिवस मनाना तभी सार्थक होगा जब उनके बताए सिद्धान्तों को अपने जीवन में अपनाएं। भगवान महावीर केवल जैनियों के नहीं वे तो जन-जन के महावीर हैं। उनके सिद्धांत सार्वभौमिक है,वे किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं है अपितु विश्व के प्राणी मात्र के लिए है,अहिंसा के माध्यम से ही विश्व में हम शांति की स्थापना कर सकते हैं,अपने जीवन में भगवान महावीर के सिद्धांतों को अपनाने से ही इस विश्व का कल्याण होगा।
कार्यक्रम में इससे पूर्व णमोकार महामंत्र के सामूहिक उच्चारण के बाद धर्मसभा के प्रारंभ में जयकारों के साथ समाज श्रेष्ठी प्रसिद्ध समाजसेवी पुष्पलता, विवेक – आशा, आलोक, संजय काला परिवार ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया, कार्यक्रम में महावीर पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने बैण्ड वादन किया, भगवान महावीर के चित्र के समक्ष समाज श्रेष्ठी श्रीपाल, सुरेश – ललिता सबलावत रेडीप्रिंट परिवार ने दीप प्रज्ज्वलित किया।
कार्यक्रम में मंगलाचरण संत सुधासागर महिला छात्रावास की बालिकाओं ने किया।
इस मौके पर राजस्थान जैन सभा के यशस्वी अध्यक्ष सुभाष चन्द जैन,वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप जैन ,उपाध्यक्ष विनोद जैन कोटखावदा,मंत्री यशकमल अजमेरा, संयुक्त मंत्री आर के जैन, कोषाध्यक्ष अमर चन्द दीवान सहित कार्यकारिणी सदस्यों ने आगंतुक अतिथियों का तिलक लगाकर व माला पहनाकर स्वागत व सम्मान किया।
कार्यक्रम में राजस्थान जैन सभा के अध्यक्ष सुभाष चंद्र जैन एवं कोषाध्यक्ष अमर दीवान ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न मंत्रोच्चारों के द्वारा 24 तीर्थंकरों के 24 पाण्डुक शिलाओं पर एक साथ अभिषेक किये गये, तथा विश्व में सुख , समृद्धि और खुशहाली के लिए शांतिधारा की गई
इस दौरान 2625 श्रद्धालुओं ने एक साथ 2625 चंवर ढुलाकर भक्ति करते हुए विश्व कीर्तिमान बनाया, कार्यक्रम में वर्ल्ड रिकार्ड बुक आफ इंडिया ने अधिकतम लोगो ने एक स्थान पर चंवर लेकर भक्ति नृत्य करने के लिए वर्ल्ड रिकार्ड का खिताब दिया। राजस्थान जैन सभा ने राष्ट्रीय गुरु आस्था परिवार को वर्ल्ड रिकार्ड का खिताब भेंट किया,इस मौके पर दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी के यशस्वी अध्यक्ष सुधान्शु कासलीवाल की अगुवाई में श्री महावीर जी अतिशय क्षेत्र कमेटी ने सदस्यों ने आचार्य वर्धमान सागर महाराज को जिनवाणी भेंट कर धर्म लाभ प्राप्त किया तथा नन्द किशोर ,प्रमोद ,सुनील पहाडियाँ परिवार को पाद पक्षालन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में सभा अध्यक्ष सुभाष चन्द जैन ने स्वागत भाषण व संस्था की गतिविधियों एवं जयपुर से बाहर सभा की शाखाओं का गठन करने तथा मानव सेवार्थ मार्च माह में 56 स्थानों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन कर 2160 यूनिट रक्त एकत्रित होने की जानकारी दी तथा समाज बन्धुओं के लिए स्वास्थ्य,शिक्षा ,अल्पसंख्यक योजनाओं के लाभ, छात्रवृत्ति योजना, वैवाहिक सेवा केन्द्र की स्थापना, बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने की योजना, छात्रावास के लिए भूमि आवंटन करवाने के प्रयासों सहित समाज हित की गतिविधियों की जानकारी दी ,इस मौके पर 24 परिवारों द्वारा अष्ट द्रव्यों से भगवान महावीर की संगीतमय पूजा की , एवं आचार्यो के अर्घ्य समर्पित किये, कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक नरेन्द्र जैन ने भक्ति संगीत की प्रस्तुति दी,जुलूस के मुख्य संयोजक अनिल छाबड़ा ने झांकियों तथा शोभा यात्रा के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया,इस मौके पर महावीर जयंती स्मारिका के 61 वें अंक का विमोचन सभी आगंतुक अतिथियों ने किया,प्रबंध सम्पादक यशकमल अजमेरा व सम्पादक मण्डल ने सहभागिता निभाई।
स्मारिका के प्रबंध सम्पादक यशकमल अजमेरा ने अपने उदबोधन में सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
मंच संचालन महामंत्री मनीष बैद ने किया।
उपाध्यक्ष विनोद जैन ‘कोटखावदा’ ने आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया,कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न जैन सोश्यल ग्रुपों व अन्य संस्थाओं की ओर से शीतल पेयजल , फलों की स्टॉले लगाई गई, धर्म सभा में राजनेताओं के साथ कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, कार्यक्रम के समापन बाद सभी आगंतुकों श्रृद्धालुओं ने आचार्य संघ से मंगलमय आशीर्वाद प्राप्त किया कर धर्म लाभ प्राप्त किया, कार्यक्रम में प्रसिद्ध समाजसेवी अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रत्न व्यवसायी विवेक काला, प्रसिद्ध समाजसेवी उद्योग पति अनिल कुमार बनेठा,तीर्थ संरक्षणी महासभा के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष धर्म चंद पहाड़िया, पत्रकार महासंघ राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश जैन तिजारिया, महामंत्री उदय भान जैन, कोषाध्यक्ष दिलीप जैन, बाड़ा पदमपुरा के संरक्षक ज्ञानचंद झांझरी, सुरेश सबलावत,अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी के अध्यक्ष सुधांशु कासलीवाल, प्रसिद्ध समाजसेवी प्रमोद पहाड़िया, कमल बाबू जैन,अनिल छाबड़ा, सुभाष बज,यशकमल अजमेरा,राजास्थान जैन सभा के अध्यक्ष सुभाष जैन, विनोद जैन कोटखावदा,अमर दीवान,चैतन जैन निमोडिया,मनीष वैद, राजीव पाटनी, रेलवे के आर.के.जैन, एडवोकेट राजेश काला, भारत भूषण अजमेरा,प्रकाश बाकलीवाल दुर्गापुरा, प्रकाश चांदवाड दुर्गापुरा ,रमेश ठोलिया,निखार डिजाइनर के नरेंद्र पाटनी,JSG सिद्धा परिवार के अध्यक्ष सौरभ गौधा,संस्थापक अध्यक्ष धीरज पाटनी, पूर्व अध्यक्ष निर्मल पांड्या,वीर सेवक मंडल के भानु धाबडा,अरूण कोडीवाल, धर्म वीर लुहाड़िया, विनोद कुमार पापड़ीवाल , तथा राजस्थान जैन सभा शाखा फागी के अध्यक्ष महावीर अजमेरा, महामंत्री राजाबाबू गोधा सहित समाज के सभी पदाधिकारी गण मोजूद थे।कार्यक्रम के बाद सारे सकल जैन समाज का सामूहिक रूप से वात्सल्य भोज हुआ।

राजाबाबू गोधा जैन महासभा मिडिया प्रवक्ता राजस्थान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here